जंतर-मंतर के डेढ़ किलोमीटर दायरे में फिर बंद हुआ मोबाइल इंटरनेट, आखिर क्या है वजह ?

Summary :

Jantar Mantar Protest : जंतर-मंतर पर जारी सीजेपी (कॉकरोच जनता पार्टी) के विरोध प्रदर्शन और धरने के बीच केंद्र सरकार ने एक बार फिर सुरक्षा कारणों से इलाके में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी हैं। केंद्रीय गृह मंत्रालय के निर्देश पर जंतर-मंतर के करीब 1.5 किलोमीटर के दायरे में गुरुवार आधी रात तक मोबाइल इंटरनेट सेवाओं का निलंबन लागू कर दिया गया। बता दें कि शुरुआत में यह आदेश शाम 4 बजे तक के लिए जारी किया गया था, जिसे बाद में बढ़ाकर रात 12 बजे तक कर दिया गया। विभाग की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, यह…

Jantar Mantar Protest : जंतर-मंतर पर जारी सीजेपी (कॉकरोच जनता पार्टी) के विरोध प्रदर्शन और धरने के बीच केंद्र सरकार ने एक बार फिर सुरक्षा कारणों से इलाके में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी हैं। केंद्रीय गृह मंत्रालय के निर्देश पर जंतर-मंतर के करीब 1.5 किलोमीटर के दायरे में गुरुवार आधी रात तक मोबाइल इंटरनेट सेवाओं का निलंबन लागू कर दिया गया।

बता दें कि शुरुआत में यह आदेश शाम 4 बजे तक के लिए जारी किया गया था, जिसे बाद में बढ़ाकर रात 12 बजे तक कर दिया गया। विभाग की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, यह फैसला टेलीकम्युनिकेशन एक्ट, 2023 और टेलीकम्युनिकेशन्स (सेवाओं का अस्थायी निलंबन) नियम, 2024 के तहत जन सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से लिया गया है। अधिकारियों के मुताबिक, केंद्रीय गृह सचिव की मंजूरी के बाद इंटरनेट सेवाओं पर रोक की अवधि बढ़ाई गई।

मोबाइल कंपनियों ने भी अपने ग्राहकों को संदेश भेजकर जानकारी दी कि “सरकार के आदेश के अनुसार आपके क्षेत्र में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं अस्थायी रूप से बंद कर दी गई हैं। सूत्रों के अनुसार, सुबह सुरक्षा एजेंसियों की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया, जिसे दिन में समीक्षा के बाद आगे बढ़ा दिया गया। जानकारी के मुताबिक, पिछले सात दिनों में यह पांचवीं बार है जब जंतर-मंतर और आसपास के इलाके में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं निलंबित की गई हैं। लगातार जारी इन आदेशों का असर केवल प्रदर्शनकारियों तक ही सीमित नहीं रहा, बल्कि दफ्तरों, बाजारों और अन्य काम से इस क्षेत्र में आने वाले हजारों लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा।

दिनभर कई इलाकों में मोबाइल इंटरनेट बाधित रहा। लोगों को ऑनलाइन भुगतान, कैब बुकिंग, मैसेजिंग ऐप और अन्य इंटरनेट आधारित सेवाओं के उपयोग में दिक्कतें आईं। कई लोगों ने बताया कि इंटरनेट बंद होने से वे जरूरी कॉल, मैसेज और डिजिटल लेनदेन भी नहीं कर सके। प्रशासन का कहना है कि सुरक्षा स्थिति की लगातार समीक्षा की जा रही है और हालात सामान्य होने पर सेवाएं बहाल कर दी जाएंगी।

Sumant Chaudhary