दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिये आठ फरवरी को वोट होगा और दिल्ली में चुनाव प्रचार के लिये आज आखिरी दिन है। चुनाव आयोग ने भाजपा पर दिल्ली के शाहीन बाग और जामिया इलाके में गंभीर परेशानी उत्पन्न करने का आरोप लगाने से जुड़े आप के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह के कथित बयान पर संज्ञान लेते हुये गुरुवार को उनसे जवाब माँगा है।
चुनाव प्रचार के दौरान संजय सिंह ने कहा था कि भाजपा दिल्ली में ऐसी परिस्थिति उत्पन्न कर रही है जिससे शाहीन बाग और जामिया क्षेत्र में गंभीर परेशानी खड़ी हो सकती है। आयोग ने सिंह को भेजे गए कारण बताओ नोटिस में कहा है कि प्रथम दृष्टया उनके बयान से मतदाताओं के बीच भ्रम और अफरा तफरी फैलने की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता है। आयोग ने सिंह के बयान को प्रथम दृष्टया चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन बताते हुये उन्हें शुक्रवार को दोपहर 12 बजे तक जवाब देने को कहा है।
संविधान के प्रावधानों के अनुसार इंटरनेट के इस्तेमाल पर लागू होंगे प्रतिबंध और नियमन : रविशंकर प्रसाद
बता दें, संजय सिंह ने 2 फरवरी को दिल्ली विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान बयान दिया था कि बीजेपी दिल्ली में बवाल कराने की तैयारी में है। जिसके बाद संजय सिंह के इस बयान के खिलाफ बीजेपी ने चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराई थी। अब इसी शिकायत पर संजय सिंह को चुनाव आयोग ने नोटिस जारी करते हुए 7 फरवरी को 12 बजे तक जवाब मांगा गया है।


Download Android App
Download iOS App



