हर किसी को चमकती-दमकती त्वचा ही पसंद होती है। अक्सर लोग कई सारे उपाय करते हैं ताकि उनकी त्वाचा पर भी निखार आ सके। लेकिन क्या आपको पता है कि आपकी त्वचा का निखार बढ़ाने में रसोई में कई ऐसी चीजें हैं जो बहुत लाभदायक होती हैं।

उन्हीं चीजों में से एक टमाटर है। टमाटर के अंदर बीटा कैरोटीन, विटामिन सी और लाइकोपीन की भरपूर मात्रा है। चेहरे के लिए टमाटर एक सुपरफूड है। आपकी त्वचा को शाइन और स्वास्थ्य कैसे टमाटर रख सकता है इसके बारे में आज हम आपको बताएंगे।

कई लोगों के स्किन पोर्स इतने खुल जाते हैं कि वह देखने लगते हैं। इस तरह की समस्या में टमाटर का जूस पीना बहुत सहायक होता है। चेहरे पर एस्ट्रिजेंट के तौर पर टमाटर का जूस काम करता है। अगर आप अच्छा परिणाम चाहते हैं तो चेहरे पर भी टमाटर लगा सकते हैं। एक टेबन स्पून टमाटर के जूस में चार-पांच बूंदें नींबू के रस की डाल लें और उसे अपने चेहरे पर लगा लें। उसके बाद अपने चेहरे को गुनगुने पानी से धो लें।

चेहरे के जिस हिस्से में ब्लैकहेड्स हैं वहां पर टमाटर के स्लाइस को रगड़ने से यह समस्या दूर हो जाती है।

टमाटर में विटामिन सी पाया जाता है जो त्चचा को साफ करने में सहायक होती है। आप टमाटर चेहरे पर लगाते हैं तो आपको रिजल्ट भी अच्छा मिलेगा।

विटामिन सी के साथ एंटीऑक्सीडेंट की मात्रा टमाटर में बहुत है। यही वजह है कि शरीर में सेल-डैमेज फ्री-रेडिकल की मात्रा टमाटर खाने से कम होती है। साथ ही हेल्दी स्किन भी टमाटर आपको देता है।

सेलुलर डैमेज से टमाटर लड़ते हैं और शरीर के अंदर नमी को बरकरार खते हैं। इससे चेहरे पर रिंकल और झुर्रियां कम होती हैं।

टमाटर में एसिड होता है जो आपके चेहरे से पिंपल को कम और स्किन को साफ करने में सहायक होता है। विटामिन ए और सी टमाटर में पाए जाते हैं जिन्हें सामान्य एंटीऑक्सिडेंट माना गया है। स्किन पर जो एक्ने की वजह से सूजन होती है उससे ठीक करने में मददगार होते हैं।



Download Android App
Download iOS App



