नई दिल्ली : डूसू चुनाव के लिए डीयू के छात्र संगठन सक्रिय हो गया है। इसी क्रम में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के डूसू चुनाव के लिए 10 संभावित उम्मीदवारों और कार्यकर्ताओं ने डीयू के अलग-अलग हॉस्टलों और पीजी में जाकर छात्रों से मुलाकात की और उनकी परेशानियों को सुनकर समाधान के लिए आंदोलन के लिए समर्थन मांगा। इन छात्रों ने डीयू में हॉस्टलों की संख्या छात्रों के अनुपात में बहुत कम होने की प्रमुख समस्याओं में एक रखा है।
इससे पहले भी कई चुनावों में हॉस्टल का मुद्दा उठता आ रहा है। हॉस्टल की कमी के कारण अन्य प्रदेशों से आ रहे छात्रों को रहने का इंतजाम करने में काफी दिक्कतें आती हैं। एबीवीपी ने नए हॉस्टलों के संदर्भ में किए गए, अपने आंदोलनों से छात्रों को परिचित कराया तथा उनसे आगे के नए हॉस्टलों के निर्माण के लिए प्रस्तावित आंदोलनों में भागीदार बनने के लिए समर्थन मांगा।


Download Android App
Download iOS App



