नयी दिल्ली : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रविवार को तेज हवा चलने के कारण वायु गुणवत्ता में काफी सुधार हुआ लेकिन इसकी ‘खराब’ स्थिति लगातार बनी हुई है। दिल्ली के आस पास के शहरों में भी वायु गुणवत्ता सूचकांक में सुधार देखा गया और कुछ शहरों में यह सूचकांक ‘मध्यम’ श्रेणी का दर्ज किया गया।
दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में अगले दो दिन तक वायु गुणवत्ता सूचकांक के लगातार ‘खराब’ से ‘मध्यम’ में बने रहने की आशंका है। चार बजे शाम तक दिल्ली की वायु गुणवत्ता सूचकांक 215 दर्ज किया गया जो खराब श्रेणी में आता है। राजधानी के आस पास के शहरों फरीदाबाद का सूचकांक 197 (मध्यम), गाजियाबाद 218 (खराब), ग्रेटर नोएडा 202 (खराब), नोएडा 203 (खराब) गुड़गांव 136 (मध्यम) दर्ज किया गया है । शनिवार को दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक 357 दर्ज किया गया था जो ‘बहुत खराब’ श्रेणी में आता है।


Download Android App
Download iOS App



