नई दिल्ली : आम आदमी पार्टी (आप) की बागी विधायक अलका लांबा ने रविवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को चांदनी चौक से चुनाव लड़ने की चुनौती दी है। लांबा ने ट्वीट कर कहा कि मैं खुद आप की उम्मीदवारी को अभी से ठुकरा चुकी हूं, मुख्यमंत्री चाहें तो खुद भी मेरे सामने चांदनी चौक विस क्षेत्र से चुनाव लड़ने की हिम्मत दिखा सकते हैं। वहीं शनिवार को अलका लोगों के साथ केजरीवाल के आवास के बाहर धरने पर बैठक गई थीं।
लांबा ने पिछले रविवार को कहा था कि उन्होंने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने का फैसला किया है और दिल्ली में आगामी विधानसभा चुनाव वह बतौर निर्दलीय लड़ेंगी। लांबा के बयान के बाद आप ने कहा कि पार्टी उनका इस्तीफा मंजूर करने को तैयार है, यहां तक कि वह अगर ट्वीटर पर अपना इस्तीफा भेजती है तो भी स्वीकार कर लिया जाएगा।
पार्टी ने आरोप लगाया था कि लांबा अपने विधानसभा क्षेत्र को नजर अंदाज कर रही हैं क्योंकि वह हमेशा विदेश भ्रमण और छुट्टियों में व्यस्त रहती हैं। पार्टी सूत्रों कि माने तो चांदनी चौक सीट से अलका की जगह आप के लोकसभा प्रत्याशी रहे पंकज गुप्ता को भी उतारा जा सकता है।


Download Android App
Download iOS App



