आर्मी डे पर सेना प्रमुख बिपिन रावत बोले, मजबूर किया तो पाक को देंगे मुुंहतोड़ जवाब

Summary :

NULL

70वें आर्मी डे के मौके पर सेना प्रमुख बिपिन रावत ने दिल्ली के कैंट परेड ग्राउंड में जवानों को मेडल्‍स देकर सम्‍मानित किया। इस मौके पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेना को बधाई दी है। इसके साथ ही दिल्ली में परेड का आयोजन भी किया गया।

सेनाध्यक्ष बिपिन रावत ने परेड को सलामी दी। और इस मौके पर जनरल विपिन रावत ने पाकिस्तान को चेतावनी देते हुए कहा कि पाकिस्तान की सेना घुसपैठियों की मदद करती रहती है, अगर हमें मजबूर किया गया तो हम मजबूत कार्यवाही करेंगे। इसके अलावा पाकिस्तान लगातार सीज़फायर का उल्लंघन करता रहता है, जिसका हम जवाब भी देते हैं।

लेकिन अगर हमें मजबूर किया गया तो हम और भी ज़्यादा कड़ी कार्यवाही करेंगे। उत्तर-पूर्व के के राज्यों के बारे में जनरल विपिन रावत ने कहा कि हमारे इंटेलीजेंस और पीपुल-फ्रेंडली ऑपरेशंस की वजह से हमने काफी हद तक आतंकवाद को खत्म करने में सफल हुए हैं। आपको बता दें कि जनरल केएम करिअप्पा आजाद भारत के पहले सेना प्रमुख बने थे और उनके सम्मान में हर साल 15 जनवरी को आर्मी डे मनाया जाता है।

24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे।

Desk Team