लेगाजपी (फिलीपीन) : फिलीपीन में एक ज्वालामुखी के ऊपरी हिस्से को आज सुबह तेजी से धधकता हुआ देखा गया जिसके बाद ज्वालामुखी के विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि कुछ दिनों में इसमें विस्फोट हो सकता है। इस चेतावनी के बाद फिलीपीन के हजारों लोग अपना घर छोड़कर दूसरी जगहों पर चले गए हैं। वैज्ञानिकों ने बताया है कि ज्वालामुखीय भूकंपों और चट्टानों के गिरने से मेयोन ज्वालामुखी का शिखर पिछले 24 घंटों में हिल चुका है। इससे पहले ज्वालामुखी से कई बार भाप का गुबार भी उठता हुआ देखा गया है।
सिविल डिफेंस के क्षेत्रीय कार्यालय के प्रमुख क्लॉडियो यूकोट ने बताया कि सात किलोमीटर के दायरे में रह रहे 12 हजार से ज्यादा लोगों को जगह खाली करने का आदेश दिया गया है साथ ही हानिकारक लावा निकलने और जहरीले बादल उठने की चेतावनी जारी की गई है। उन्होंने कहा, “यहां रहकर धुएं में सांस लेना परिवारों के लिए खतरनाक है।”
अधिक जानकारियों के लिए यहां क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



