दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को घोषणा की कि वह राष्ट्रीय राजधानी में बढ़ते कोरोना मामलों के कारण इस वर्ष होली के अवसर पर किसी भी सार्वजनिक सभा में भाग नहीं लेंगे।
केजरीवाल ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर यह घोषणा की।
मुख्यमंत्री ने शब-ए-बारात के अवसर पर राष्ट्रीय राजधानी के लोगों को बधाई दी।
कई अन्य राज्यों के साथ शहर में कोविड-19 मामलों में बढ़ोतरी के चलते, केजरीवाल ने लोगों से घरों में अपने परिवार के साथ त्यौहार मनाने और किसी भी सार्वजनिक समारोहों से बचने का आग्रह किया।
राज्य सरकार कोविड-19 से लड़ने के लिए दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) द्वारा निगमित एजवाइजरी पहले ही जारी कर चुकी है।
केजरीवाल ने ट्विट कर लिखा, जैसा कि पिछले कुछ दिनों में कोविड-19 मामलों में वृद्धि हुई है, इसलिए मैं इस समय सार्वजनिक रूप से आयोजित होली कार्यक्रमों में शामिल नहीं हो रहा हूं। मैं सभी से अपील करता हूं कि बस अपने परिवार के साथ होली मनाएं और बड़ी भीड़ से बचने के साथ-साथ कोरोना के नियमों का पालन करें।
शनिवार को एक स्वास्थ्य अधिकारी के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को 1,558 कोविड मामले दर्ज किए गए, जो 15 दिसंबर, 2020 के बाद सबसे अधिक है। जब 1,617 लोगों ने वायरस से संक्रमित हुए थे।
डीडीएमए ने 23 मार्च को निर्देश दिया कि होली और नवरात्रि जैसे आगामी त्यौहारों के दौरान राष्ट्रीय राजधानी में कोई सार्वजनिक उत्सव नहीं होगा।
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने शनिवार को कहा, Òराज्य सरकार ने यह सुनिश्चित करने के लिए कई टीमों का गठन किया है कि लोग होली पर इसके दिशानिर्देशों का पालन करें।Ó
जिला मजिस्ट्रेट और पुलिस ने जिलेवार टीमें बनाई हैं। दिशानिर्देशों की धज्जियां उड़ाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


Download Android App
Download iOS App



