दिल्ली में अचानक हो रही है झमाझम बारिश, Bill Gates ने किया केमिकल ट्रेल्स का प्रयोग! जानें मौसम बदलने का कारण

Bill Gates Chemtrail Rain Claim

Bill Gates Chemtrail Rain Claim: राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली एनसीआर में बीते दो दिनों की तरह आज भी मौसम का मिजाज बदल गया है और सुबह से ही झमाझम बारिश हो रही है। अचानक मौसम बदलने के कारण दावा किया जा रहा है कि माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स ने केमिकल ट्रेल्स का प्रयोग किया जिसके दिल्ली में मौसम बदल गया है और तेज हवाओं के साथ बारिश हो रही है। सोशल मीडिया में दावा किया जा रहा है रासायनिक छिड़काव के कारण दिल्ली में मौसम सुहाना हो गया है। विस्तार से जानते है दिल्ली में मौसम बदलने का कारण क्या है।

Bill Gates Chemtrail Rain Claim: मौसम बदलने के पीछे बिल गेट्स का हाथ!

Bill Gates Chemtrail Rain Claim
Bill Gates Chemtrail Rain Claim (Source: Social Media)

भारी बारिश के बीच अफवाहें भी तेजी से फैल रही है कि दिल्ली में मौसम बदलने के पीछे बिल गेट्स का हाथ है और उन्होंने केमिकल ट्रेल्स का प्रयोग किया है। यह दावा सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है और दिल्ली में रहने वाले लोग भी सोच रहे है कि अचानक तीन दिन से भारी बारिश कैसे हो सकती है। लेकिन यह सिर्फ अफवाहें है और इसका इस दावे से कोई लेना देना नहीं है। बता दें कि यह अफवाह भ्रम बिल गेट्स द्वारा स्ट्रैटोस्फेरिक एरोसोल इंजेक्शन (एसएआई) पर रिसर्च का समर्थन करने के बाद सामने आई है।

पश्चिमी विक्षोभ के कारण झमाझम बारिश

Bill Gates Chemtrail Rain Claim (2)
Bill Gates Chemtrail Rain Claim (Source: Social Media)

बिल गेट्स के नए रिसर्च और जलवायु परिवर्तन के कारण यह अफवाह सामने आई है। दिल्ली में ऑर्टिफियल या रसायनिक छिड़काव के कारण बारिश नहीं हुई है ब्लकि मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के कारण झमाझम बारिश हुई है जिसके कारण आज भी बादल छाए रहेंगे और दिनभर हल्की से मध्यम बारिश के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार आज अधिकतम तापमान करीब 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे और कई इलाकों में बारिश देखने को मिली।

Bill Gates Chemtrail Rain Claim: वायु गुणवत्ता में भी सुधार

Bill Gates Chemtrail Rain Claim
Bill Gates Chemtrail Rain Claim (Source: Social Media)

आईएमडी के पूर्वानुमान के अनुसार सुबह, दोपहर, शाम और रात में बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। वहीं वायु गुणवत्ता में भी उल्लेखनीय सुधार देखने को मिला है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण आंकड़ों के अनुसार एनसीआर के अधिकांश इलाकों में एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) अब ग्रीन और येलो जोन में पहुंच गया है। अलीपुर में एक्यूआई 91, आया नगर में 90 और कॉमनवेल्थ स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 96 दर्ज किया गया, जो ग्रीन श्रेणी में आता है। 7 दिन के पूर्वानुमान के अनुसार, 20 मार्च को बादल छाए रहने के साथ एक-दो बार बारिश और गरज-चमक की संभावना है।

ALSO READ: Delhi में झमाझम बारिश, UP-Bihar समेत 22 राज्यों में Alert, जानें आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।