दिल्ली विधानसभा के चुनाव प्रचार का आज आखिर दिन था जहां सभी पार्टियों ने जमकर प्रचार किया। वही बीजेपी नेता और बीजेपी अध्यक्ष जे पी नड्डा ने कहा कि ‘‘झूठे’’ वायदों के चलते मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल का ‘‘भंडाफोड़’’ हो गया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि बीजेपी 70 सदस्यीय दिल्ली विधानसभा के चुनाव में 45 से अधिक सीटों पर जीत दर्ज करेगी।
उन्होंने केजरीवाल और कांग्रेस पर मुसलमानों को गुमराह करने तथा संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के बहाने हिंसा को बढ़ावा देने का भी आरोप लगाया।
नड्डा ने शाहीन बाग में चल रहे प्रदर्शन का जिक्र करते हुए कहा कि वहां भारत की अखंडता के खिलाफ टिप्पणयां की जाती हैं, लेकिन आप सरकार कहती है कि वह प्रदर्शनकारियों के साथ है।
उन्होंने कहा, ‘‘लोगों ने दिल्ली की सत्ता में बीजेपी का वापस लाने का निर्णय कर लिया है। भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ आएगी। इस बार दिल्ली में बीजेपी को 45 से अधिक सीट मिलेंगी।’’


Download Android App
Download iOS App



