दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को भाजपा नेताओं पर साधा निशाना । केजरीवाल ने ‘फर्जी हिंदू’ बताया और कहा कि यह नेता सिर्फ गाली गलौज की भाषा जानते हैं।
टेलीविजन पर उनके द्वारा हनुमान चालीसा पढ़ने का भाजपा द्वारा मजाक बनाए जाने पर प्रतिक्रिया देते हुए केजरीवाल ने कहा कि वह सुनिश्चित करेंगे कि सभी भाजपा नेता इसका पाठ करें।
केजरीवाल ने कहा, ‘उन सभी को हनुमान चालीसा का पढ़ना चाहिए। इससे उन्हें अपना दिमाग शांत रखने में मदद मिलेगी और उनकी भाषा में अनुशासन आएगा और बोलने में संयम रखेंगे। भाजपा नेता फर्जी हिंदू हैं, वे सिर्फ गाली गलौज की भाषा जानते हैं।’
दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा नेता नहीं जानते कि उन्हें क्या पढ़ना चाहिए हनुमान चालीसा या भगवत गीता।
उन्होंने कहा, ‘वे कुछ नहीं जानते। वे बस गाली गलौज करना जानते हैं।’ केजरीवाल की यह टिप्पणी दिल्ली विधानसभा के लिए आठ फरवरी को होने वाले मतदान से दो दिन पहले आई है।


Download Android App
Download iOS App



