CBSE Second Examination : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) 10वीं की दूसरी बोर्ड परीक्षा (SECOND BOARD EXAM) देने वाले छात्र व उनके अभिभावक बेसब्री से अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। अब उनका इंतजार खत्म होने वाला है। बोर्ड इस सप्ताह में किसी भी दिन रिजल्ट की घोषणा कर सकता है। छात्र अपना रिजल्ट सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकेंगे।
इसके अलावा छात्र डिजिलॉकर की वेबसाइट से भी अपना रिजल्ट और मार्कशीट डाउनलोड कर पाएंगे। हालांकि रिजल्ट जारी होने से पहले छात्रों व उनके अभिभावकों के मन में काफी बैचेनी है। छात्रों को तो यह डर भी सता रहा है कि अगर वह दूसरे बोर्ड एग्जाम में पास नहीं हो पाए तो आगे फिर क्या होगा।
नई शिक्षा नीति के तहत CBSE ने दो बार बोर्ड परीक्षा की थी आयोजित
CBSE के नियम के अनुसार, जो छात्र मुख्य परीक्षा में फेल थे और दूसरी परीक्षा में भी पास नहीं हो पाए हैं तो उन्हें फेल माना जाएगा। ऐसे छात्रों के पास अब इस साल कोई और विकल्प नहीं है। उन्हें अगले साल 2027 में दोबारा से बोर्ड परीक्षा में बैठना होगा। बोर्ड के नियमों के अनुसार, मुख्य परीक्षा और दूसरी परीक्षा में से जिस भी एग्जाम में छात्र के ज्यादा अंक आएंगे।
उसे ही फाइनल माना जाएगा। रिजल्ट (RESULT) आने के बाद छात्र की फाइनल मार्कशीट उसके स्कूल में भेज दी जाएगी। यहां बता दें कि नई शिक्षा नीति-2020 के तहत CBSE ने 10वीं के छात्रों के लिए साल में दो बार बोर्ड परीक्षा आयोजित कराने की घोषणा की थी। दूसरी परीक्षा 15 से 21 मई के बीच आयोजित की गई थी। CBSE की मुख्य परीक्षा में 25 लाख छात्रों ने भाग लिया था। परीक्षा में 93.70 छात्रों ने सफलता प्राप्त की थी। जबकि सेकेंड बोर्ड एग्जाम में करीब 6.8 लाख छात्रों ने भाग लिया था।
यह भी पढ़ें : विश्व के मानचित्र पर चमकेगा गुजरात का उद्योग क्षेत्र, CM भूपेंद्र पटेल ने लॉन्च की ‘विकसित गुजरात इंडस्ट्रियल पॉलिसी 2026’


Download Android App
Download iOS App




