दिल्ली : शास्त्री पार्क में केमिकल के गोदाम में आग लगी, मौके पर 16 दमकल की गाड़ियां मौजूद

Summary :

अधिकारी ने कहा कि दमकल विभाग को एक बजकर 50 मिनट पर आग लगने की सूचना मिली जिसके बाद दमकल की 16 गाड़ियों को घटनास्थल की ओर भेजा गया।

उत्तरपूर्वी दिल्ली के शास्त्री पार्क इलाके में रसायन के एक गोदाम में शुक्रवार को आग लग गई। दिल्ली दमकल सेवा के एक अधिकारी ने कहा कि दमकल विभाग को एक बजकर 50 मिनट पर आग लगने की सूचना मिली जिसके बाद दमकल की 16 गाड़ियों को घटनास्थल की ओर भेजा गया। यह एक खुला गोदाम था। आग बुझाने के प्रयास जारी हैं। अधिकारियों ने बताया कि घटना में कोई भी घायल नहीं हुआ है। 
पुलिस के अनुसार आग से अभी तक किसी भी प्रकार की जान की हानि की खबर नहीं है। वहीं आग पर काबू पाने के प्रयास चल रहे हैं और जल्द इसे बुझाने में कामयाबी मिलेगी। आस-पास के इलाके को एहतियात के तौर पर खाली करवा लिया गया है। आग लगने से इलाके के लोगों में अफरातफरी मच गई है।

Desk Team