दक्षिणी दिल्ली : दिल्ली के जंगपुरा मेट्रो स्टेशन पर एक महिला और एक पुरुष यात्रियों के बैग से संदिग्ध रूप से एक करोड़ रुपए बरामद हुए। दोनों को मेट्रो की सुरक्षा में तैनात सीआईएसएफ की टीम ने जांच के दौरान पकड़ा। घटना गुरुवार सुबह करीब 9 बजे के आसपास की है, जिसकी सूचना सीआईएसएफ की टीम ने स्थानीय पुलिस को दी और दोनों को बरामद रुपए के साथ पुलिस के हवाले कर दिया गया। बरामद रकम में ज्यादातर नोट 500-500 और 2000-2000 हजार के थे।
इसकी पुष्टि करते हुए सीआईएसएफ के एक अधिकारी ने दोनों यात्रियों की पहचान राजस्थान निवासी विकास चौहान (20) और मध्य प्रदेश निवासी आरती (20) के रूप में की। उन्होंने बताया कि गुरुवार की सुबह करीब साढ़े नौ बजे के आसपास जंगपुरा मेट्रो स्टेशन पर तैनात सीआईएसएफ की टीम ने यात्रियों की सुरक्षा जांच कर रही थी। तभी उन्हें दो बैग की जांच के दौरान उसमें संदिग्ध चीज की मौजूदगी देखी।
दोनों बैग के मालिक विकास चौहान और आरती के सामने बैगों की तलाशी ली गई तो वहां से एक करोड़ रुपए नगद बरामद हुआ। रकम के बारे में पूछने पर दोनों ने कोई सटिक जवाब नहीं दिया, जिसके बाद दोनों को रोक लिया गया और नेहरु प्लेस मेट्रो स्टेशन थाना पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। साथ ही इनकम टैक्स विभाग को भी इसकी सूचना दी गई। बाद में दोनों को पूछताछ के लिए पुलिस के हवाले कर दिया गया।


Download Android App
Download iOS App



