नई दिल्ली में जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय में हिंसक विरोध प्रदर्शन होने के अगले दिन सोमवार को मुख्यमंत्री अरविद केजरीवाल ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मिलने का समय मांगा है। उन्होंने कहा कि वह वर्तमान स्थिति से चिंतित हैं।

केजरीवाल ने हिंदी में ट्वीट किया कि तत्काल शांति बहाल होनी चाहिए। उन्होंने कहा, दिल्ली की बिगड़ी कानून-व्यवस्था को लेकर मैं बहुत चिंतित हूं।
दिल्ली में तुरंत शांति बहाल की जाए, इसके लिए गृहमंत्री अमित शाह जी से मिलने का समय मांगा है। केजरीवाल ने रविवार को दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल से मुलाकात कर राजधानी में सामान्य स्थिति बहाल करने और शांति स्थापित करने के लिए हर संभव कदम उठाने का आग्रह किया था।


Download Android App
Download iOS App



