पालम अग्निकांड में 10 की मौत की पुष्टि, CM Rekha ने जताया दुःख

CM Rekha Gupta Reaction on Palam Fire

CM Rekha Gupta Reaction on Palam Fire: दिल्ली के पालम मेट्रो के पास इमारत में लगी आग में अब तक 9 लोगों के मरने की खबर है। फायर विभाग और जिला प्रशासन की तरफ से उपलबध कराई गई जानकारी के अनुसार अब तक घटना में 9 लोग मारे गए हैं जिसमें 3 बच्चियां भी शामिल हैं. इस घटना पर सीएम रेखा गुप्ता ने दुःख जताया है।

सीएम रेखा गुप्ता ने जताया दुःख

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इस भयानक त्रासदी पर गहरा दुख व्यक्त किया और आश्वासन दिया कि इमारत के भीतर फंसे लोगों को बचाने के लिए उचित कदम उठाए जाएंगे, साथ ही हर संभव सहायता भी प्रदान की जाएगी। सीएम रेखा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट X पर पोस्ट कर लिखा, पालम स्थित एक बहुमंजिला आवासीय इमारत में आग लगने की दुर्भाग्यपूर्ण घटना के बारे में जानकर अत्यंत दुख हुआ.

मिली जानकारी के अनुसार, इस घटना में लोगों के मारे जाने की आशंका है, जबकि कुछ लोग अभी भी इमारत के अंदर फंसे हुए हैं. जिला प्रशासन, दिल्ली अग्निशमन सेवा विभाग और दिल्ली पुलिस मिलकर बचाव अभियान का नेतृत्व कर रहे हैं. इस घटना की जांच के लिए एक मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए गए हैं. सभी की सुरक्षा के लिए प्रार्थना करती हूं!

कैसे लगी आग?

घटना के वक्त पूरे इलाके में काले धुएं का घना गुबार फैल गया था और इमारत से उठती आग की तेज लपटें दूर तक नजर आ रही थीं। संकरी गलियों के चलते दमकल कर्मियों को राहत कार्य में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा, लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं छोड़ी और अंदर फंसे लोगों को बचाने के लिए लगातार प्रयास जारी रखे।

फिलहाल आग लगने की सटीक वजह सामने नहीं आई है। पुलिस ने पूरे क्षेत्र को घेर लिया है और जांच के लिए फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया है। शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट समेत अन्य कारणों की आशंका जताई जा रही है। पुलिस के अनुसार, मामले की गहराई से जांच की जा रही है और जल्द ही असली कारण सामने लाया जाएगा।

Also Read: Delhi के पालम में भीषण आग से मचा हड़कंप, 6 की मौतें, दमकल की 30 गाड़ियां मौके पर मौजूद; देखें ताजा हालात

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

Related Posts

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।