बिहार कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता सदानंद सिंह ने आज चुनावी राजनीति से संन्यास लेने की घोषणा की। कांग्रेस के कहलगांव से विधायक श्री सिंह ने आज यहां कहा कि वह वर्ष 2020 में होने वाले विधानसभा का चुनाव नहीं लड़गे। अब वह सिर्फ संगठन की मजबूती के लिए काम करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि अब वह चाहते है कि उनके पुत्र शुभानंद मुकेश कहलगांव से चुनाव लड़। श्री सिंह कहलगांव विधानसभा से नौवीं बार विधायक चुने गये हैं।
वह वर्ष 1969 में पहली बार विधायक बने थे। वह लगभग 80 वर्ष के हैं और बढ़ती उम, की वजह से उन्होंने चुनावी राजनीति से अलग होने का फैसला किया है। इसबीच कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष कौकब कादरी ने श्री सिंह के फैसले का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि पार्टी को श्री सिंह के पुत्र पर विचार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि श्री सिंह के पुत्र यदि कहलगांव से चुनाव लड़ते हैं तो पार्टी के लिए अच्छा होगा।


Download Android App
Download iOS App



