दिल्ली में अपना प्लॉट पाने का सुनहरा मौका, DDA जल्द शुरू करेगा आवासीय और कमर्शियल प्लॉट्स का ई-ऑक्शन, 22 मई तक करें रजिस्ट्रेशन

Summary :

DDA Mega Plots E-Auction 2026: दिल्ली में प्राइम रेसीडेंशियल, इं‌डस्ट्रियल व कर्मि‌‌शियल प्लॉट,फ्यूल स्टेशन,कियोस्क व फूडकोर्ट प्राप्त करने का अच्छा अवसर है। दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) जल्द राजधानी के विभिन्न स्थानों पर स्थित अपनी प्राइम प्रॉपर्टी की बिक्री के लिए मेगा ई ऑक्शन आयोजित करने जा रहा है। इस ई ऑक्शन में हिस्सा लेने के लिए डीडीए ने रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया व हेल्पडेस्क की शुरुआत 23 अप्रैल से शुरु कर दी है। रजिस्ट्रेशन व बयाना (ईएमडी) जमा करने की अंतिम तारीख 22 मई 2026 है। ऑक्शन में फ्यूल स्टेशन और फूडकोर्ट भी शामिल डीडीए अधिकारियों ने बताया कि इस मेगा ई ऑक्शन के…

DDA Mega Plots E-Auction 2026: दिल्ली में प्राइम रेसीडेंशियल, इं‌डस्ट्रियल व कर्मि‌‌शियल प्लॉट,फ्यूल स्टेशन,कियोस्क व फूडकोर्ट प्राप्त करने का अच्छा अवसर है। दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) जल्द राजधानी के विभिन्न स्थानों पर स्थित अपनी प्राइम प्रॉपर्टी की बिक्री के लिए मेगा ई ऑक्शन आयोजित करने जा रहा है। इस ई ऑक्शन में हिस्सा लेने के लिए डीडीए ने रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया व हेल्पडेस्क की शुरुआत 23 अप्रैल से शुरु कर दी है। रजिस्ट्रेशन व बयाना (ईएमडी) जमा करने की अंतिम तारीख 22 मई 2026 है।

ऑक्शन में फ्यूल स्टेशन और फूडकोर्ट भी शामिल

डीडीए अधिकारियों ने बताया कि इस मेगा ई ऑक्शन के जरिए द्वारका में एक फूड कोर्ट वार्षिक लाइसेंस फीस के आधार पर नीलाम किया जाएगा। इसके अलावा 10 इंस्टीट्यूशनल प्लॉट जिसमें धार्मिक प्लॉट्स भी शामिल हैं। 21 इंडस्ट्रियल प्लॉट्स, 16 कमर्शियल प्लॉट्स, एक फ्यूल स्टेशन, 24 रेजिडेंशियल प्लॉट्स, ओएसिस बांसेरा में एक कैफे बैंबो, पांच मल्टी लेवल पार्किंग, एक ग्रुप हाउसिंग प्लॉट्स, एक जनक प्लेस शॉप, चार कियोस्क व 57 कमर्शियल स्टेटस इस ई ऑक्शन में शामिल हैं।

ऑक्शन में हिस्सा लेने के लिए ई सिग्नेचर जरुरी

अधिकारियों ने बताया कि ई ऑक्शन की तारीख व अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख के बाद घो‌षित की जाएंगी। इसकी जानकारी डीडीए की मुख्य वेबसाइट व ई ऑक्शन वेबसाइट पर भी साझा की जाएंगी। उन्होंने बताया कि इस ई ऑक्शन में शामिल होने वाले सभी बोलीदाताओं के लिए ई सिग्नेचर जरुरी हैं। इसके बिना वे ई ऑक्शन में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। किसी अन्य प्रकार की जानकारी बनाए गये हेल्पडेस्क से प्राप्त की जा सकती है। ई ऑक्शन में हिस्सा लेने वाले अपने प्रश्नों व शंकाओं का समाधान भी य‌हां प्राप्त कर सकते हैं।

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।