नयी दिल्ली : दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के तुगलकाबाद में कालकाजी स्थित उप संभागीय मजिस्ट्रेट के दफ्तर में एक संविदा कर्मचारी का शव फांसी से लटका हुआ मिला। पुलिस को संदेह है कि उसने आत्महत्या की है। पुलिस ने बताया कि राहुल कुमार प्रसाद (26) एसडीएम दफ्तर में डाटा एंट्री ऑपरेटर के तौर पर काम कर रहा था। दफ्तर की तीसरी मंजिल पर एक भंडार घर के भीतर उसका शव फांसी से लटका हुआ मिला।
उन्होंने बताया कि घटनास्थल से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया गया। उस नोट में उसने किसी को अपनी मौत का जिम्मेदार नहीं ठहराया है। ऐसा संदेह जताया जा रहा है कि वह अवसाद में था।


Download Android App
Download iOS App



