जियो आजकल अपने ग्राहकों को नए-नए प्लान से खुश कर रहा है। रिलायंस जियो फिर से आपके लिए के खुशखबरी लाया है। रिलायंस जियो जल्द ही 4G सपोर्ट करने वाला लैपटॉप लॉन्च करेगा।
आपको बता दें कि फोन रडार की खबर के अनुसार कंपनी अपने जियो ब्रांड के लैपटॉप पर काम कर रहे हैं और यह लैपटॉप एपल के मैकबुक एयर जैसा ही होगा। इस लैपटॉप में 4G सिम के लिए भी जगह होगी।
इस लैपटॉप में 13.3 इंच की फुल HD स्क्रीन होगी और इस लैपटॉप को 4G सपोर्ट करेगा और एचडी वीडियो कॉलिंग वाला कैमरा भी होगा। लैपटॉप की बॉडी मैगनीशियम एलॉय होगी और इसमें चिकलेट कीबोर्ड होगा।
इस लैपटॉप को ठंडा रखने के लिए कंपनी इसमें फैन भी दे रही है। जियो के इस लैपटॉप में क्वार्ड कोर इंटेल प्रिमियम प्रोसेसर होगा और इसमें 4जीबी रैम भी आ सकती है। कनेक्टीविटी फ्रंट में देखा जाए तो यह डिवाइस 4G, एलटीई , ब्लूटुथ ,यूएसबी पोर्ट के साथ आ सकता है।

फोन रडार ने कहा है कि जियो कंपनी ने ताइवानी कंपनी फैक्सकॉन से बात करी है वही इस फोन को तैयार करेगी। सोशल मीडिया के ट्विटर पर खबरें चल रही हैं कि जियो की कंपनी अब सेटअप बॉक्स ला रही है। इसकी कुछ तस्वीरे सोशल मीडिया पर आई थी। यह कहा जा रहा है कि अब कंपनी केबल इंडस्ट्री में भी एंट्री कर रही है।


Download Android App
Download iOS App







