Delhi Fake Bomb Threat: दिल्ली में लगातार मिल रही फर्जी बम की धमकियों के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। दिल्ली पुलिस ने कर्नाटक के मैसूर से 47 वर्षीय आरोपी श्रीनिवास लुईस को गिरफ्तार किया है। उसने दिल्ली, कर्नाटक और अन्य शहरों के स्कूलों, अदालतों और अन्य संस्थानों को बड़ी संख्या में बम की झूठी सूचना वाले ईमेल भेजे थे। उसके पास से पुलिस ने मोबाइल फोन, लैपटॉप और अन्य इलेक्ट्रिॉनिक उपकरण जब्त किए हैं। जाँच में सामने आया है कि आरोपी की मानसिक हालत ठीक नहीं है, उसे दिल्ली लाया जाएगा। इसके बाद मामले की गहन जांच की जाएगी।
Delhi Fake Bomb Threat: पढ़ा-लिखा होने के बावजूद बेरोजगार था आरोपी

पुलिस के अनुसार, आरोपी को मैसूर के वृंदावन लेआउट स्थित उसके घर से छापेमारी के दौरान पकड़ा गया। वह अविवाहित है और अपनी मां के साथ किराए के मकान में रहता है। शुरुआती जांच में पता चला है कि श्रीनिवास काफी पढ़ा-लिखा है और उसके पास पोस्टग्रेजुएट की डिग्री है, लेकिन वह फिलहाल बेरोजगार है। उसकी मां, जो एक सेवानिवृत्त सरकारी कर्मचारी हैं और परिवार की एकमात्र कमाने वाली सदस्य हैं। उसका एक भाई भी है जो अलग रहता है।
Delhi Police arrested a 47-year-old man, Srinivas Louis, from his rented accommodation in Mysuru, Karnataka, for allegedly sending more than 1,000 hoax threat messages targeting several institutions, High Courts and government offices across the country.
(Pic: Delhi Police) https://t.co/yXqQ6U9u95 pic.twitter.com/XtXJPOPeOB
— ANI (@ANI) March 30, 2026
फर्जी धमकी वाले ईमेल भेजकर फैलाता था दहशत
पुलिस के मुताबिक, आरोपी मानसिक तनाव में था और अलग-अलग जगहों पर झूठी बम धमकियां भेजकर दहशत फैलाता था। दिल्ली हाई कोर्ट में एक झूठी बम की धमकी मिलने के बाद, एक न्यायाधीश ने शिकायत दर्ज की। पूछताछ के दौरान उसने एक ही ईमेल में कई स्कूलों/संस्थानों को टैग करने की बात स्वीकार की है और इस प्रकार उसने लगभग 900-1000 धमकियां भेजी होंगी। धमकियों की इस सिलसिलेवार मामलों के बाद कई एफआईआर दर्ज की गई थीं।
Delhi Fake Bomb Threat: पहचान छिपाने के लिए VPN का इस्तेमाल
नई दिल्ली के साइबर पुलिस स्टेशन की एक पुलिस टीम मैसूर पहुंची और वहां की स्थानीय पुलिस की मदद से उसके आवास पर छापा मारा। अभी आरोपी को गिरफ्तार करके पुलिस हिरासत में रखा गया है। पुलिस को शक है कि आरोपी अपनी पहचान छिपाने के लिए वीपीएन (VPN) का इस्तेमाल करता था, जिससे उसकी लोकेशन ट्रेस करना मुश्किल हो जाता था। फिलहाल आरोपी को स्थानीय अदालत में पेश करने के बाद दिल्ली लाया जा रहा है, जहां उससे विस्तार से पूछताछ की जाएगी।
यह भी पढ़ें: कच्चे तेल की कीमत में उछाल, पेट्रोल डीजल के भाव में आया बदलाव, जानें आज का ताजा रेट






















