भाजपा सांसद मनोज तिवारी और लोक जनशक्ति पार्टी के चिराग पासवान ने दिल्ली में पिछले दिनों हुए भीषण अग्निकांड का मुद्दा बुधवार को लोकसभा में उठाया और इस मामले में ठोस कार्रवाई की मांग की। इससे पहले सोमवार को भी कई सदस्यों ने सदन में यह मुद्दा उठाया था।
मनमोहन सिंह की सलाह पर लाया गया है नागरिकता संशोधन विधेयक : भाजपा
तिवारी ने शून्यकाल के दौरान यह मुद्दा उठाया और आरोप लगाया कि अवैध ढंग से फैक्ट्री चल रही थी, लेकिन दिल्ली सरकार के संबंधित विभागों ने कोई ध्यान नहीं दिया। इस पर आम आदमी पार्टी के भगवंत मान आपत्ति जताते नजर आए।
चिराग पासवान ने कहा कि इस घटना की जांच हो और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ ठोस कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवारों को 25-25 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाना चाहिए।


Download Android App
Download iOS App



