Reel बनी ‘रियल’ मौत… भाई वीडियो बना रहा था और पवन ने दिल पर दाग ली गोली, कैमरे में रिकॉर्ड हुआ खौफनाक मंजर

Delhi Gunshot Video

Delhi Gunshot Video: दिल्ली के दल्लूपुरा इलाके से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां पवन नाम के एक युवक ने स्टंट करते हुए खुद को गोली मार ली। बताया जा रहा है कि वह अपने चचेरे भाई की लाइसेंसी पिस्टल लेकर वीडियो बना रहा था। इसी दौरान उसने पिस्टल में मैगजीन डालकर उसे अपने सीने पर लगा लिया। जैसे ही उसने ट्रिगर दबाया, गोली उसके दिल में जा लगी। जिससे उसकी मौत हो गई।

यह घटना 16 मार्च की बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक, दल्लूपुरा निवासी पवन कुमार को गोली लगने की सूचना मिलने पर टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पवन को तुरंत धर्मशिला अस्पताल, वसुंधरा एन्क्लेव ले जाया गया। डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए LBS अस्पताल की मोर्चरी में रख दिया है और आगे की जांच शुरू कर दी गई है। उसकी उम्र करीब 28 साल बताई जा रही है।

Delhi Gunshot Video: वीडियो बनाते समय खुद को मारी गोली

Delhi Gunshot Video
Delhi Gunshot Video (Source: Social Media)

जांच में सामने आया कि जिस पिस्टल से गोली चली, वह पवन के चचेरे भाई हिमांशु की लाइसेंसी पिस्टल थी। घटना के समय हिमांशु मौके पर मौजूद था और वही इस घटना का वीडियो रिकॉर्ड कर रहा था। वीडियो में साफ दिख रहा है कि पवन खुद ही पिस्टल संभालते हुए ट्रिगर दबा रहा है।

Delhi Gunshot Viral Video: लाइसेंसी पिस्टल, 10 जिंदा कारतूस और मोबाइल फोन बरामद

Delhi Gunshot Viral Video
Delhi Gunshot Viral Video (Source: Social Media)

इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस, क्राइम टीम और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। घटनास्थल और अस्पताल दोनों जगह से सबूत जुटाए। पुलिस ने लाइसेंसी पिस्टल, 10 जिंदा कारतूस और वीडियो रिकॉर्डिंग वाला मोबाइल फोन बरामद कर लिया है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए LBS अस्पताल की मोर्चरी भेज दिया गया है।

न्यू अशोक नगर थाने की पुलिस ने इस मामले में बीएनएस की धारा 105 और शस्त्र अधिनियम के तहत FIR दर्ज कर ली है। शुरुआती जांच में यह मामला आत्मघाती माना जा रहा है, लेकिन पुलिस इसमें हर एंगल से जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें: 13 साल का दर्द और अब ‘अंतिम सफर’: कोमा में पड़े हरीश राणा अब नहीं दिया जाएगा पानी, AIIMS में शुरू हुई इच्छामृत्यु की प्रक्रिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।