Delhi Lakshmi Yojana: दिल्ली लक्ष्मी योजना का पोर्टल लॉन्च, CM रेखा गुप्ता ने किया शुभारंभ, आज से शुरू रजिस्ट्रेशन

Summary :

Delhi Lakshmi Yojana: दिल्ली सरकार ने महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। शनिवार को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पूर्वी दिल्ली के जिला मजिस्ट्रेट (डीएम) कार्यालय से दिल्ली लक्ष्मी योजना के ऑनलाइन पोर्टल का शुभारंभ किया।

Delhi Lakshmi Yojana: दिल्ली सरकार ने महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। शनिवार को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पूर्वी दिल्ली के जिला मजिस्ट्रेट (डीएम) कार्यालय से दिल्ली लक्ष्मी योजना के ऑनलाइन पोर्टल का शुभारंभ किया। इसके साथ ही योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया भी आधिकारिक रूप से शुरू हो गई है। अब पात्र महिलाएं घर बैठे ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने जनता से जो वादा किया था, उसे पूरा किया जा रहा है। उन्होंने सभी महिलाओं को योजना के लिए शुभकामनाएं दीं और कहा कि सरकार महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए लगातार काम कर रही है।

इस वेबसाइट पर करें आवेदन

दिल्ली लक्ष्मी योजना का लाभ लेने की इच्छुक महिलाएं दिल्ली सरकार की आधिकारिक वेबसाइट dly.delhi.gov.in पर जाकर अपना ऑनलाइन पंजीकरण करा सकती हैं। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन रखी गई है ताकि महिलाओं को सरकारी दफ्तरों के चक्कर न लगाने पड़ें और वे आसानी से योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन कर सकें।

हर महीने मिलेगी ₹2,500 की सहायता

इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने कुल ₹2,500 की आर्थिक सहायता दी जाएगी। सरकार का कहना है कि इस राशि का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना और उनके दैनिक खर्चों में मदद करना है।

योजना के तहत मिलने वाली राशि दो हिस्सों में दी जाएगी। इसमें ₹1,000 डिजिटल वॉलेट करेंसी के रूप में दिए जाएंगे, जबकि ₹1,500 रिकरिंग फिक्स्ड डिपॉजिट (Recurring Fixed Deposit) के माध्यम से जमा किए जाएंगे। इससे महिलाओं को वर्तमान जरूरतों के साथ-साथ भविष्य के लिए भी बचत का लाभ मिलेगा।

17 लाख महिलाओं को मिलेगा फायदा

दिल्ली सरकार के अनुसार, इस योजना से करीब 17 लाख महिलाओं को लाभ मिलने की उम्मीद है। योजना को सफलतापूर्वक लागू करने के लिए सरकार ने ₹5,100 करोड़ का बजट निर्धारित किया है। सरकार का मानना है कि इससे बड़ी संख्या में महिलाओं की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और उन्हें वित्तीय सुरक्षा मिलेगी।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली लक्ष्मी योजना सरकार के उन प्रमुख वादों में शामिल थी, जिन्हें पूरा करने का संकल्प लिया गया था। उन्होंने कहा कि सरकार केवल घोषणाएं नहीं कर रही, बल्कि योजनाओं को जमीन पर उतारने का काम भी कर रही है। महिलाओं के कल्याण और उनके आर्थिक विकास के लिए आगे भी नई योजनाएं लाई जाएंगी।

महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम

दिल्ली लक्ष्मी योजना को महिलाओं को आर्थिक सहायता देने के साथ-साथ उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की पहल माना जा रहा है। सरकार का उद्देश्य है कि आर्थिक मदद के जरिए महिलाएं अपने परिवार और व्यक्तिगत जरूरतों को बेहतर तरीके से पूरा कर सकें। योजना शुरू होने के साथ ही अब पात्र महिलाएं ऑनलाइन आवेदन कर इसका लाभ उठा सकती हैं।

यह भी पढ़ें: दिल्ली लक्ष्मी योजना 2026 का आवेदन शुरू, हर महीने मिलेंगे ₹2,500, जानिए पात्रता, जरूरी दस्तावेज और आवेदन का तरीका

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।