Delhi Metro Timings Extended: दिल्ली में क्रिकेट फैंस के लिए अच्छी खबर है। 12 फरवरी को ICC T20 वर्ल्ड कप 2026 में अरुण जेटली स्टेडियम (फिरोज शाह कोटला) में भारत और नामीबिया के बीच मैच होगा। इस मैच के लिए दिल्ली मेट्रो ने खास इंतजाम किए हैं, ताकि दर्शक आसानी से स्टेडियम पहुंच सकें और मैच के बाद घर लौट सकें।
Delhi Metro Train Timings: देर रात तक चलेगी मेट्रो

DMRC ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर जानकारी साझा की है कि 12 फरवरी 2026 को मेट्रो सर्विस रात को काफी देर तक चालू रहेगी। सामान्य दिनों में दिल्ली मेट्रो की आखिरी मेट्रो रात 11 से 11:30 बजे के आसपास चलती है, लेकिन क्रिकेट मैच के दिन मेट्रो काफी देर रात तक उपलब्ध रहेंगी। इससे मैच खत्म होने के बाद (रात 11 बजे के बाद खत्म हो सकता है) लाखों फैंस बिना किसी परेशानी के मेट्रो में जा सकेंगे।
Special arrangements by Delhi Metro for ICC T20 World Cup 2026
Delhi Metro is extending train services late into the night to facilitate the spectators attending the T20 cricket match on 12th February 2026 at Arun Jaitley Stadium.#DelhiMetro pic.twitter.com/WxCT8iUi5w
— Delhi Metro Rail Corporation (@OfficialDMRC) February 10, 2026
Delhi Metro ICC T20 World Cup: क्रिकेट फैंस की सुविधा के लिए DMRC ने बढ़ाई मेट्रो सेवा

DMRC ने ये फैसला क्रिकेट फैंस की सुविधा और सुरक्षित यात्रा को ध्यान में रखकर लिया गया है। आपको बता दें कि मैच शाम 7 बजे शुरू होगा और अगर दोनों टीमें पूरे 20-20 ओवर खेलती हैं, तो यह रात करीब 11 बजे या उसके बाद खत्म हो सकता है। ऐसे में देर रात मेट्रो चलना क्रिकेट फैंस के लिए बहुत मददगार साबित होगा।
Arun Jaitley Stadium Metro: स्टेडियम के नजदीकी मेट्रो स्टेशन

अरुण जेटली स्टेडियम का नजदीकी मेट्रो स्टेशन दिल्ली गेट (गेट नंबर 4 और 5) और ITO (गेट नंबर 3 और 4) है। आपको बता दें कि दिल्ली पुलिस ने भी मैच के दिनों में स्टेडियम के आस-पास ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस और DMRC दोनों ने क्रिकेट मैच देखने आने वालो को सलाह दी है कि ज्यादा से ज्यादा मेट्रो का इस्तेमाल करें। इससे ट्रैफिक जाम से बचाव होगा और यात्रा करने में आसान रहेगी।
यह भी पढ़ें: Delhi Police का पेंगुइन इंडिया पर एक्शन, नोटिस जारी कर मांगे जवाब


Download Android App
Download iOS App




