CM Yogi on Budget Highlights: उत्तर प्रदेश सरकार ने आज यानी 11 फरवरी को अपना 10वां बजट पेश किया। इस बीच बजट पेश होने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जनता से बजट (UP budget 2026) की अहम बातें शेयर की। उन्होंने कहा कि पिछले 9 सालों में राज्य सरकार ने कोई नया टैक्स नहीं लगाया है। उन्होंने बताया कि यह पहला मौका है जब किसी मुख्यमंत्री को 10वीं बार बजट पेश करने का अवसर मिला है।
सीएम योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश देश की अर्थव्यवस्था में तीसरे स्थान पर पहुंच चुका है। इस बार राज्य सरकार ने 9 लाख 12 करोड़ रुपये का बजट पेश किया है। उन्होंने इसे पिछले 9 वर्षों के नव निर्माण और विकास का बजट बताया।

CM Yogi on Budget Highlights: ये हैं बजट की मुख्य बातें
पिछड़े जिलों को बजट में विशेष प्राथमिकता
- मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में बेरोजगारी दर घटकर 2.24 प्रतिशत से भी कम हो गई है।
- युवाओं को रोजगार के अवसर मिल रहे हैं और प्रदेश में नए डेटा सेंटर स्थापित किए जाएंगे।
- उन्होंने कहा कि प्रदेश की अर्थव्यवस्था तेज गति से आगे बढ़ रही है।
- इस बजट में पिछड़े जिलों के विकास पर खास ध्यान दिया गया है।
किसानों को उद्यमी बनाने की दिशा में प्रयास
- सीएम योगी ने कहा कि किसान देश और प्रदेश की तरक्की का आधार हैं।
- सरकार किसानों को केवल अन्नदाता ही नहीं, बल्कि उद्यमी के रूप में आगे बढ़ाने का काम कर रही है।
- इस दिशा में कई योजनाएं लागू की जा रही हैं, जिनसे किसानों की आय बढ़े और वे आर्थिक रूप से मजबूत बन सकें।
अन्न भंडारण योजना के तहत मिलेगी सब्सिडी
- मुख्यमंत्री ने बताया कि किसानों के उत्पादों को निर्यात के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।
- विश्व की सबसे बड़ी अन्न भंडारण योजना के तहत वेयरहाउस और गोदाम बनाने के लिए सरकार सब्सिडी देगी।
- ताकि किसानों को अपनी उपज सुरक्षित रखने और बेहतर दाम पाने में मदद मिल सके।
एक्सप्रेसवे और औद्योगिक विकास पर जोर
- सीएम योगी ने कहा कि बजट में आधारभूत ढांचे और औद्योगिक विकास के विस्तार पर विशेष प्रावधान किए गए हैं।
- गंगा एक्सप्रेसवे को मेरठ से आगे हरिद्वार तक जोड़ने की योजना बनाई गई है।
- इसके अलावा एक्सप्रेसवे परियोजनाओं से जुड़े कई महत्वपूर्ण ऐलान भी किए गए हैं।

शिक्षा, स्वास्थ्य और कृषि पर बड़ा खर्च
- मुख्यमंत्री ने बताया कि कुल बजट का 12.4 प्रतिशत हिस्सा शिक्षा के लिए रखा गया है।
- 6-प्रतिशत चिकित्सा सेवाओं के लिए रखा गया है।
- इसके साथ ही 9 प्रतिशत कृषि से संबंधित योजनाओं पर खर्च किया जाएगा।
- सरकार इन क्षेत्रों को मजबूत बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।
कामकाजी महिलाओं और युवाओं के लिए नई योजनाएं
- सीएम योगी ने कहा कि कामकाजी महिलाओं पर विशेष ध्यान।
- कामकाजी महिलाओं के लिए हर जिले में श्रमजीवी छात्रावास बनाने का बजट में लक्ष्य
- इसके साथ ही, युवाओं को खेल और शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए हर कमिश्नरी में एक स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी स्थापित की जाएगी।

युवाओं को मिलेगा ब्याज-मुक्त और गारंटी-रहित लोन
- मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना के तहत सूक्ष्म उद्योग शुरू करने वाले युवाओं को गारंटी-रहित और ब्याज-मुक्त ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है।
- इससे युवा अपना व्यवसाय शुरू कर आत्मनिर्भर बन सकेंगे।
90 हजार मंगल दलों को खेल सामग्री
- विधानसभा में बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने बताया कि अब तक 90 हजार मंगल दलों को खेल सामग्री दी जा चुकी है।
- सरकार खेल और युवाओं के विकास को बढ़ावा देने के लिए लगातार काम कर रही है।

कानून व्यवस्था से निवेश को बढ़ावा
- बजट 2026 पर बोलते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मजबूत कानून व्यवस्था ही वास्तविक विकास की गारंटी है।
- प्रदेश में निवेशकों के लिए सुरक्षित वातावरण तैयार किया गया है।
- साथ ही राज्य में एआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्थापित करने की भी घोषणा की जाएगी, जिससे तकनीकी विकास को नई दिशा मिलेगी।

बेटियों के विवाह के लिए बढ़ी सहायता राशि
- मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में और विस्तार।
- इस योजना के तहत सभी वर्ग की बेटियों के विवाह के लिए दी जाने वाली सहायता राशि 51,000 रुपये से बढ़ाकर 1.01 लाख रुपये कर दी गई है।
- इस योजना के लिए 750 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।
यह भी पढ़ें: योगी सरकार का 9.12 लाख करोड़ का बजट, रोजगार बढ़ाने को लेकर क्या है मेगाप्लान?


Download Android App
Download iOS App




