Delhi Metro Woman Photo Controversy: जब रक्षक ही भक्षक बन जाएं तो, जनता कहां न्याय की उम्मीद करे। ये कहावत दिल्ली मेट्रो से सामने आए एक मामले ने सच कर दी है। दरअसल दिल्ली मेट्रो में यात्रा के दौरान एक CISF जवान पर चुपके से महिला यात्री की फोटोक्लिक करने का आरोप लगा है। इस मामले के सामने आने के बाद CISF ने सख्त कदम उठाया है। मामले में आरोपों के घेरे में आए CISF कर्मचारी को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है। CISF दिल्ली मेट्रो ने घटना को गंभीर मानते हुए पूरे मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों के मुताबिक, जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना रविवार रात करीब 9 बजे दिल्ली मेट्रो में हुई। आरोप है कि एक CISF जवान ने मेट्रो में सफर कर रही महिला यात्री की बिना परमिशन फोटो क्लिक करने की कोशिश की। इस बात को लेकर कुछ यात्रियों ने आपत्ति जताई और जवान से उसका मोबाइल फोन दिखाने की मांग की। इसी दौरान स्थिति बिगड़ गई और यात्रियों तथा CISF जवान के बीच विवाद शुरू हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने जवान के व्यवहार पर सवाल उठाए। घटना के बाद मेट्रो में मौजूद यात्रियों के बीच तनाव का माहौल देखने को मिला।
यात्रियों पर पिस्टल तानने का आरोप
बता दें कि विवाद बढ़ने के दौरान CISF जवान ने अपनी सर्विस पिस्टल निकाल ली। आरोप है कि उसने हथियार यात्रियों की ओर कर दिया। बताया जा रहा है कि जवान मेट्रो से उतरने के बाद प्लेटफॉर्म पर भी पिस्टल हाथ में लेकर खड़ा रहा। हथियार सामने आने के बाद यात्रियों में डर और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। लेकिन, घटना के दौरान असल में क्या हुआ है इसका पता जांच के बाद ही सामने आएगा।
घटना से जुड़े कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर भी सामने आए हैं। इन वीडियो में एक सुरक्षाकर्मी हाथ में हथियार लिए दिखाई दे रहा है, जबकि आसपास कई यात्री नजर आ रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर घटना को लेकर अलग-अलग दावे किए जा रहे हैं। हालांकि, वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है।
जिन जवानों के लिए हम सुरक्षित हैं और गर्व करते हैं उनसे हम ये उम्मीद नहीं करते हैं 😡।
में पूरी तरह अपना मर्यादा में रहकर शालीनता से इनको विरोध करता हूं क्योंकि एक जवान के लिए पूरा Army के ऊपर अंगूठी नहीं करना चाहिए।
Delhi Metro में एक लड़की सफर कर रही थी वहां एक CISF जवान… pic.twitter.com/IwPYrRe9Tu
— Subhajit Das (@SantaniSubhajit) August 16, 2026
जांच पूरी होने के बाद साफ होगी पूरी तस्वीर
मामले की गंभीरता को देखते हुए CISF ने संबंधित जवान को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। CISF दिल्ली मेट्रो की ओर से मामले की विस्तृत जांच के आदेश दिए गए हैं। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे उचित कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामले की जांच जारी है।
जांच में महिला यात्री के आरोप, यात्रियों के बयान, उपलब्ध वीडियो और घटना से जुड़े अन्य तथ्यों को देखा जा सकता है। इसके बाद ही यह साफ होगा कि विवाद कैसे शुरू हुआ और CISF जवान ने क्यों अपनी सर्विस पिस्टल निकाली। इस घटना ने सार्वजनिक परिवहन में यात्रियों की सुरक्षा और सुरक्षाकर्मियों के आचरण को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।
यह भी पढ़ें: दिल्ली के राघुबीर नगर में बड़ा हादसा, ई-रिक्शा बैटरी ब्लास्ट से गोदाम में आग, झुलसने से 2 की मौत



Download Android App
Download iOS App




