पांडव कुमार के घर पहुंचे विधायक संजीव झा, सरकार से एक करोड़ रुपए मुआवजा देने की मांग की

Summary :

Delhi MLA Visit Victim Family: आम आदमी पार्टी के विधायक संजीव झा दिल्ली पुलिस की गोलियों से जान गंवाने वाले पांडव कुमार के घर पहुंचे। पांडव कुमार मूलत: बिहार के खगड़िया का रहने वाला था, जो जोमैटो में डिलीवरी बॉय का काम करता था। संजीव झा ने पांडव कुमार के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और उन्हें न्याय का भरोसा दिया। साथ ही, उन्होंने दिल्ली सरकार से मृतक के परिवार को एक करोड़ रुपए का मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की भी मांग की। विधायक ने कहा कि पांडव कुमार अपने परिवार में…

Delhi MLA Visit Victim Family: आम आदमी पार्टी के विधायक संजीव झा दिल्ली पुलिस की गोलियों से जान गंवाने वाले पांडव कुमार के घर पहुंचे। पांडव कुमार मूलत: बिहार के खगड़िया का रहने वाला था, जो जोमैटो में डिलीवरी बॉय का काम करता था। संजीव झा ने पांडव कुमार के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और उन्हें न्याय का भरोसा दिया। साथ ही, उन्होंने दिल्ली सरकार से मृतक के परिवार को एक करोड़ रुपए का मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की भी मांग की। विधायक ने कहा कि पांडव कुमार अपने परिवार में कमाने वाला इकलौता था। उसकी मौत ने परिवार को मानसिक रूप से तोड़ दिया। ऐसे में हमारी मांग है कि पीड़ित परिवार को कम से कम 1 करोड़ रुपए का मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए, ताकि उनका भविष्य सुरक्षित हो सके।

‘एक्स’ पर पोस्ट कर इस मुलाकात की जानकारी दी

विधायक संजीव झा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर इस मुलाकात की जानकारी दी। साथ ही, उन्होंने मुलाकात की कई तस्वीरें भी साझा की हैं, जिसमें वो पांडव कुमार को श्रद्धांजलि देते हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने पुलिस द्वारा मारी गई गोली को अमानवीय बताया। उन्होंने कहा कि दिल्ली में घटी बेहद दुःखद और शर्मनाक घटना ने हम सभी को झकझोर कर रख दिया है। सिर्फ ‘बिहार’ का नाम सुनते ही दिल्ली पुलिस के कॉन्स्टेबल द्वारा युवक को गोली मार देना न सिर्फ अमानवीय है, बल्कि हमारे समाज में फैली संकीर्ण सोच और भेदभाव को भी उजागर करता है।

Also Read: MCD मुख्यालय में सनसनी, निलंबित असिस्टेंट सेनेटरी इंस्पेक्टर की इमारत से गिरकर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।