दिल्ली में 50 लाख की सनसनीखेज डकैती का खुलासा, पुलिस का सिपाही ही निकला मास्टरमाइंड, नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट पुलिस ने 7 को दबोचा

Summary :

Delhi Police Constable Arrested Robbery: नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट पुलिस ने 50 लाख से अधिक की सनसनीखेज डकैती का खुलासा करते हुए दिल्ली पुलिस के एक सिपाही समेत सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस गिरोह में शामिल सिपाही पर ही वारदात की साजिश रचने का आरोप है, जिससे पुलिस महकमे में भी हड़कंप मच गया है। आरोपियों की पहचान दिल्ली पुलिस के सिपाही समय सिंह, सलमान, साहिल उर्फ बाबू, जावेद, निखिल कुमार मीणा, रोहित उर्फ हिमांशु और फरमान के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके कब्जे से लूटा गया कैश, पांच मोबाइल फोन और वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद की…

Delhi Police Constable Arrested Robbery: नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट पुलिस ने 50 लाख से अधिक की सनसनीखेज डकैती का खुलासा करते हुए दिल्ली पुलिस के एक सिपाही समेत सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस गिरोह में शामिल सिपाही पर ही वारदात की साजिश रचने का आरोप है, जिससे पुलिस महकमे में भी हड़कंप मच गया है। आरोपियों की पहचान दिल्ली पुलिस के सिपाही समय सिंह, सलमान, साहिल उर्फ बाबू, जावेद, निखिल कुमार मीणा, रोहित उर्फ हिमांशु और फरमान के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके कब्जे से लूटा गया कैश, पांच मोबाइल फोन और वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद की है।

डीसीपी राजा बांठिया ने बताया कि यह कार्रवाई जॉइंट ऑपरेशन टीम द्वारा की गई। पूरी कार्रवाई एसीपी विशेष धत्तरवाल और एसीपी सदर बाजार विधुशी कौशिक की देखरेख में इंस्पेक्टर संजय कुमार गुप्ता और इंस्पेक्टर गणेश कुमार के नेतृत्व में की गई है।

बदमाशों ने उन पर हमला कर बैग लूट

पुलिस के अनुसार, 31 मार्च को शिकायतकर्ता राणा महेपाल सिंह ने शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया कि वह अपने साथी मोहन लाल के साथ कीर्ति नगर से 50,37,000 रुपये लेकर ऑटो से चांदनी चौक जा रहा था। जैसे ही वे आजाद मार्केट चौक के पास रेलवे अंडरपास पहुंचे, स्कूटी सवार बदमाशों ने उन पर हमला कर बैग लूट लिया और फरार हो गए।

मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। जांच में सामने आया कि वारदात में सिल्वर रंग की बाइक का इस्तेमाल किया गया था। तकनीकी और मैन्युअल जांच के आधार पर पुलिस ने सबसे पहले सरफराज हुसैन को पकड़ा, जिससे पूछताछ में सलमान का नाम सामने आया।

डकैती का मास्टरमाइंड निकाला सिपाही

इसके बाद सलमान को गिरफ्तार किया गया, जिसने पूछताछ में जावेद, साहिल, रोहित और निखिल के साथ मिलकर डकैती को अंजाम देने की बात कबूल की। पुलिस ने क्रमवार कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को दबोच लिया। एफआरएस तकनीक की मदद से निखिल कुमार मीणा की पहचान कर उसे भी गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा तब हुआ जब आरोपी फरमान ने बताया कि पूरी वारदात दिल्ली पुलिस के सिपाही समय सिंह के कहने पर की गई थी। समय सिंह ने ही लूट की साजिश रची और आरोपियों को कीर्ति नगर भेजकर वारदात को अंजाम दिलवाया। पुलिस ने सिपाही समय सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया है। अधिकारी के अनुसार, आरोपी सिपाही पांचवीं बटालियन में तैनात था और उस पर पहले से भी कई मामले दर्ज हैं। फिलहाल सभी आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है और गिरोह से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच जारी है।

Also Read: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने लॉन्च किया ‘कैच द रेन 2026’ अभियान; वर्षा जल संचयन अपनाने पर पानी के बिल में मिलेगी 10% की भारी छूट

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।