दिल्ली में न्यूनतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज, कल 13 वर्षों में जून के महीने में सबसे कम तापमान रहा

Summary :

शहर में शनिवार को पारा कई डिग्री अधिक चढ़ने से न्यूनतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि एक दिन पहले ही यहां 13 वर्षों में जून माह में सबसे कम न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया था।

शहर में शनिवार को पारा कई डिग्री अधिक चढ़ने से न्यूनतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि एक दिन पहले ही यहां 13 वर्षों में जून माह में सबसे कम न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया था। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 20.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था जो मौसम के औसत तापमान से आठ डिग्री सेल्सियस कम था। वहीं अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो मौसम के औसत से एक डिग्री सेल्सियस कम था।
मौसम विभाग ने बताया कि शनिवार को न्यूनतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि सुबह हवा में नमी का स्तर 67 प्रतिशत था। मौसम वैज्ञानिकों ने शनिवार को पुरवाई हवाएं चलने का अनुमान व्यक्त किया है। अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने का अनुमान है।

Desk Team