राजधानी में भीषण गर्मी का अलर्ट, सफदरजंग अस्पताल ने कसी कमर, हीट स्ट्रोक के मरीजों के लिए विशेष इंतजाम

Summary :

Delhi Safdarjung Hospital Heatwave Action Plan: राजधानी में बढ़ती गर्मी को देखते हुए सफदरजंग अस्पताल ने हीट से संबंधित बीमारियों (एचआरआई) के प्रबंधन के लिए पूरी तैयारी कर ली है। अस्पताल प्रशासन ने समर्पित मेडिकल टीमों, आवश्यक दवाइयों, कूलिंग सुविधाओं और आपातकालीन सेवाओं को सक्रिय कर दिया है, ताकि किसी भी स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटा जा सके। अस्पताल के विशेषज्ञ डॉक्टर हीट एक्सॉशन, हीट स्ट्रोक और डिहाइड्रेशन जैसे गंभीर मामलों के उपचार के लिए पूरी तरह प्रशिक्षित और तैयार हैं। प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और सभी विभागों को अलर्ट मोड पर रखा गया है।…

Delhi Safdarjung Hospital Heatwave Action Plan: राजधानी में बढ़ती गर्मी को देखते हुए सफदरजंग अस्पताल ने हीट से संबंधित बीमारियों (एचआरआई) के प्रबंधन के लिए पूरी तैयारी कर ली है। अस्पताल प्रशासन ने समर्पित मेडिकल टीमों, आवश्यक दवाइयों, कूलिंग सुविधाओं और आपातकालीन सेवाओं को सक्रिय कर दिया है, ताकि किसी भी स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटा जा सके। अस्पताल के विशेषज्ञ डॉक्टर हीट एक्सॉशन, हीट स्ट्रोक और डिहाइड्रेशन जैसे गंभीर मामलों के उपचार के लिए पूरी तरह प्रशिक्षित और तैयार हैं। प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और सभी विभागों को अलर्ट मोड पर रखा गया है।

लोगों से खास अपील

अस्पताल सूत्रों के अनुसार, अभी तक हीट से संबंधित किसी भी बीमारी का मामला सामने नहीं आया है, जो राहत की बात है। हालांकि, एहतियात के तौर पर सभी जरूरी इंतजाम सुनिश्चित किए गए हैं। सामान्य लोगों से अपील की गई है कि वे पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं, दोपहर के समय तेज धूप में बाहर निकलने से बचें और चक्कर, तेज बुखार या बेहोशी जैसे लक्षण दिखाई देने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। अस्पताल ने भरोसा दिलाया है कि मरीजों को त्वरित और गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराया जाएगा।

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।