दिल्ली ट्रैफिक पुलिस का समर कैंप, बच्चों को सिखाए जाएंगे रोड सेफ्टी, सेल्फ डिफेंस और साइबर सुरक्षा के गुर

Summary :

Delhi Traffic Police Summer Camp: दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने शुक्रवार को सड़क सुरक्षा के प्रति बच्चों और युवाओं को जागरूक करने के उद्देश्य से दिल्ली पुलिस मुख्यालय में एक मेगा रोड सेफ्टी अवेयरनेस इवेंट आयोजित किया। यह कार्यक्रम दिल्ली पुलिस पीआरओ और डायरेक्टरेट ऑफ एजुकेशन के सहयोग से आयोजित किया गया, जिसमें दिल्ली के करीब एक लाख स्कूली छात्रों ने वर्चुअली हिस्सा लिया। वहीं, अलग-अलग स्कूलों के लगभग 400 छात्र दिल्ली पुलिस मुख्यालय स्थित आदर्श ऑडिटोरियम में मौजूद रहे। इस दौरान ज्वाइंट सीपी संजय त्यागी, एडिशनल कमिश्नर विजयंता आर्या सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौजूद रहें। सड़क सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण…

Delhi Traffic Police Summer Camp: दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने शुक्रवार को सड़क सुरक्षा के प्रति बच्चों और युवाओं को जागरूक करने के उद्देश्य से दिल्ली पुलिस मुख्यालय में एक मेगा रोड सेफ्टी अवेयरनेस इवेंट आयोजित किया। यह कार्यक्रम दिल्ली पुलिस पीआरओ और डायरेक्टरेट ऑफ एजुकेशन के सहयोग से आयोजित किया गया, जिसमें दिल्ली के करीब एक लाख स्कूली छात्रों ने वर्चुअली हिस्सा लिया। वहीं, अलग-अलग स्कूलों के लगभग 400 छात्र दिल्ली पुलिस मुख्यालय स्थित आदर्श ऑडिटोरियम में मौजूद रहे। इस दौरान ज्वाइंट सीपी संजय त्यागी, एडिशनल कमिश्नर विजयंता आर्या सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौजूद रहें।

सड़क सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण नियमों की जानकारी दी

कार्यक्रम के दौरान दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के अधिकारियों और विशेषज्ञों ने छात्रों को सड़क सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण नियमों की जानकारी दी। छात्रों को ट्रैफिक नियमों का पालन, रोड डिसिप्लिन बनाए रखने, हेलमेट और सीट बेल्ट के सही इस्तेमाल, ओवरस्पीडिंग और मोबाइल फोन का इस्तेमाल करते हुए वाहन चलाने के खतरों के बारे में विस्तार से बताया गया। इसके अलावा पैदल यात्रियों और साइकिल चालकों की सुरक्षा, स्कूल आने-जाने के सुरक्षित तरीकों पर भी विशेष जोर दिया गया। इवेंट को और प्रभावी बनाने के लिए ऑडियो-विजुअल प्रेजेंटेशन और शैक्षणिक फिल्में दिखाई गईं। छात्रों ने इंटरैक्टिव सेशन में उत्साह के साथ भाग लिया और सड़क सुरक्षा से जुड़े सवाल पूछे। कार्यक्रम में आपातकालीन स्थिति में अपनाए जाने वाले उपाय, फर्स्ट एड और सड़क दुर्घटनाओं के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों की जानकारी भी दी गई।

18 मई से ट्रैफिक ट्रेनिंग पार्कों में समर कैंप का आयोजन

इस दौरान दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने सुरक्षित सड़कें बनाने के लिए जनभागीदारी और जागरूकता को जरूरी बताया। इसी पहल को आगे बढ़ाते हुए 18 मई से 5 जून 2026 तक दिल्ली के चारों ट्रैफिक ट्रेनिंग पार्कों में तीन चरणों में समर कैंप आयोजित किया जाएगा। कैंप में बच्चों को रोड सेफ्टी के साथ-साथ सेल्फ डिफेंस, साइबर सेफ्टी, सीपीआर और जेंडर सेंसिटाइजेशन की ट्रेनिंग भी दी जाएगी। साथ ही प्रतियोगिताएं और इंटरैक्टिव एक्टिविटीज भी कराई जाएंगी, ताकि बच्चे सीखने के साथ जागरूक नागरिक बन सकें।

Also Read: युवाओं को सपनों की नौकरी का झांसा देकर 8 करोड़ की ठगी करने वाले 14 आरोपी दबोचे

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।