लैब कर्मियों के समर्पण को समर्पित सप्ताह का शुभारंभ, देशभर के अस्पतालों में कार्यक्रमों की शुरुआत

Summary :

Delhi : इंडियन कॉन्फेडरेशन ऑफ मेडिकल लेबोरेटरी साइंस के बैनर तले राष्ट्रीय मेडिकल लेबोरेटरी प्रोफेशनल्स सप्ताह का आगाज 17 जुलाई से देशभर में उत्साहपूर्वक किया गया। यह सप्ताह 23 जुलाई तक ईएसआईसी, रेलवे, CGHS, एम्स, PGI, जिपमर सहित केंद्र व राज्य सरकारों के विभिन्न अस्पतालों में मनाया जा रहा है। ESIC के चिकित्सा प्रयोगशाला प्रौद्योगिकीविद् सुनील सरकनिया ने बताया कि 17 जुलाई 2015 को भारत सरकार द्वारा मेडिकल लेबोरेटरी प्रोफेशनल्स का कैडर पुनर्गठन किया गया था, जिसके उपलक्ष्य में यह सप्ताह हर वर्ष मनाया जाता है। इसका उद्देश्य प्रयोगशाला पेशेवरों की समर्पित सेवाओं, व्यावसायिक दक्षता और गुणवत्तापूर्ण रोगी देखभाल व…

Delhi : लैब कर्मियों के समर्पण को समर्पित सप्ताह का शुभारंभ, देशभर के अस्पतालों में कार्यक्रमों की शुरुआत

Delhi : इंडियन कॉन्फेडरेशन ऑफ मेडिकल लेबोरेटरी साइंस के बैनर तले राष्ट्रीय मेडिकल लेबोरेटरी प्रोफेशनल्स सप्ताह का आगाज 17 जुलाई से देशभर में उत्साहपूर्वक किया गया। यह सप्ताह 23 जुलाई तक ईएसआईसी, रेलवे, CGHS, एम्स, PGI, जिपमर सहित केंद्र व राज्य सरकारों के विभिन्न अस्पतालों में मनाया जा रहा है।

ESIC के चिकित्सा प्रयोगशाला प्रौद्योगिकीविद् सुनील सरकनिया ने बताया कि 17 जुलाई 2015 को भारत सरकार द्वारा मेडिकल लेबोरेटरी प्रोफेशनल्स का कैडर पुनर्गठन किया गया था, जिसके उपलक्ष्य में यह सप्ताह हर वर्ष मनाया जाता है।

इसका उद्देश्य प्रयोगशाला पेशेवरों की समर्पित सेवाओं, व्यावसायिक दक्षता और गुणवत्तापूर्ण रोगी देखभाल व निदान सेवाओं में उनके योगदान को सम्मान दिलाना है।

नेत्रदान जागरूकता, वृक्षारोपण जैसे कार्यक्रम किए जाएंगे आयोजित

सप्ताह के दौरान मेडिकल चेकअप कैंप, जागरूकता कार्यक्रम, सतत चिकित्सा शिक्षा के अंतर्गत व्याख्यान, स्वैच्छिक रक्तदान, अंग एवं नेत्रदान जागरूकता, वृक्षारोपण और बायोमेडिकल अपशिष्ट प्रबंधन जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

ईएसआईसी अस्पताल ओखला में ग्यारहवीं वर्षगांठ के अवसर पर केक काटकर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इस मौके पर विभागाध्यक्ष डॉ. कामिन मयोंग, डॉ. कमालुद्दीन गौहर, डॉ. कृष्णा सुधा, प्रौद्योगिकीविद् सुनिता शर्मा, सुरेश यादव, अनीता सहित समस्त प्रयोगशाला कर्मी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें : दिल्ली में नकली नोटों के बड़े अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार

Avinay