दिल्ली विश्वविद्यालय ने शनिवार को अपनी दूसरी ‘कट ऑफ’ जारी कर दी। हालांकि, कई कॉलेजों में कुछ विषयों में दाखिल बंद हो गया हो गया है, जबकि कुछ विषयों के लिये ‘कट ऑफ’ पहली सूची के ही समान हैं। हिंदू कॉलेज और इंद्रप्रस्थ (आई पी) कॉलेज ऑफ वुमन में बीए (ऑनर्स) अंग्रेजी प्रोग्राम के लिये दाखिला दूसरी सूची में अनराक्षति श्रेणी के लिये बंद हो गया है।
पहला कट ऑफ पिछले शनिवार को जारी किया गया था, जिसके बाद करीब 50 प्रतिशत सीटें भरी गई हैं। विश्वविद्यालय में स्नताक की पढ़ाई के लिये 70,000 सीटें हैं। दूसरी सूची के तहत दाखिले सोमवार सुबह 10 बजे से शुरू होंगे।


Download Android App
Download iOS App



