‘ई-रिक्शा चालकों की समस्याएं होंगी दूर’

Summary :

जंतर-मंतर पर रविवार को दिल्ली ई-रिक्शा एकता मंच के तत्वावधान में हजारों ई-रिक्शा चालकों ने दिल्ली सरकार के वादा खिलाफी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।

नई दिल्ली : जंतर-मंतर पर रविवार को दिल्ली ई-रिक्शा एकता मंच के तत्वावधान में हजारों ई-रिक्शा चालकों ने दिल्ली सरकार के वादा खिलाफी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि दिल्ली सरकार ने ई-रिक्शा चालकों से किए गए वादों को पूरा नहीं किया, साथ ही सुविधाओं से वंचित रखा। 
इस मौके पर दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी और पूर्व विधायक कपिल मिश्रा भी शामिल हुए। तिवारी ने प्रदर्शन कर रहे दिल्ली ई-रिक्शा एकता मंच के लोगों से मिलकर उनकी समस्याओं को सुना। प्रदर्शनकारियों ने तिवारी को कहा कि ई रिक्शा चालकों को तरह-तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और उनकी मांगे नहीं मानी जा रही है। 
उनकी समस्या का समाधान जरूर किया जाएगा। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि फिटनेस व सर्विस टैक्स माफ किया जाए, पूरी दिल्ली में 236 प्रतिबंधित सड़कों पर ई-रिक्शा चलाने की स्वीकृति दी जाए।

Desk Team