दिल्ली में फिर हिली धरती, रिक्टर स्केल पर 2.7 मापी गई तीव्रता

Summary :

राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को 2.7 तीव्रता का भूकंप का झटका महसूस किया गया। राष्ट्रीय भूकंप केंद्र ने यह जानकारी दी।

राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को 2.7 तीव्रता का भूकंप का झटका महसूस किया गया। राष्ट्रीय भूकंप केंद्र ने यह जानकारी दी।केंद्र के मुताबिक, भूकंप का झटका बुधवार अपराह्न चार बजकर 42 मिनट पर महसूस किया गया और इसका केंद्र पश्चिमी दिल्ली में धरातल से पांच किलोमीटर नीचे था। गौरतलब है कि अफगानिस्तान स्थित हिंदूकुश की पहाड़ियों में मंगलवार रात 6.8 तीव्रता के भूकंप के झटके राष्ट्रीय राजधानी में भी महसूस किये गये थे। भूकंप का केंद्र सतह से 156 किलोमीटर नीचे था।

Desk Team