नई दिल्ली : चुनाव में वोटरों को लुभाने के लिए अब पैसों की भी बरसात होने लगी है। महज एक दिन में शुक्रवार को छापेमारी कर दिल्ली चुनाव आयोग की टीम ने अलग-अलग दो इलाकों से कुल 35 लाख 85 हजार रुपए जब्त किए हैं। पहले मामले में चुनाव आयोग की स्टेटिक सर्विलांस टीम (एसएसटी) ने बाहरी दिल्ली के शकूरबस्ती इलाके से 10 लाख 85 हजार रुपए नकद जब्त किए हैं।
वहीं दूसरे मामले में चुनाव आयोग की टीम ने नजफगढ़ के झटीकरा मोड़ के पास से जांच के दौरान लग्जरी वाहन से 25 लाख रुपए नकद बरामद किए हैं। दोनों मामले की जानकारी आयकर विभाग को दे दी गई है। दिल्ली चुनाव आयोग का कहना है कि उक्त रकम चुनाव में खर्च करने के लिहाज से ले जाया जा रही थी। फिलहाल आयकर विभाग मामले की जांच कर रही है।
दिल्ली चुनाव आयोग के एक अधिकारी ने बताया कि सुबह स्टेटिक सर्विलांस टीम ने एक सघन छापेमारी के दौरान शकूरबस्ती विधानसभा के अंतर्गत रानी बाग इलाके एक मॉल के पास से 10 लाख 85 हजार रुपए नकद बरामद हुए हैं। इतनी बड़ी रकम एक बैग में रखी थी। टीम ने रकम को जब्त कर इसकी सूचना आयकर विभाग को दी।
मौके पर पहुंचकर विभाग मामले की जांच में जुट गई है। दूसरे मामले में अधिकारी ने बताया कि कापसहेड़ा की स्टेटिक सर्विलांस टीम को सूचना मिली की एक लग्जरी वाहन में मोटी रकम चुनाव के मद्देनजर ले जायी जा रही है। टीम ने नजफगढ़ स्थित झटीकरा मोड़ पर वाहन को रुकवाकर जांच करने लगे। ये इलाका हरियाणा-दिल्ली बॉर्डर पर स्थित है।
वाहन के अंदर से टीम को एक कार्टून मिला जो खचाखच नोटों के बंडल से भरा था। जब उसकी गिनती की गई तो उसमें 25 लाख रुपए निकले। ड्राइवर से पूछे जाने पर इस पैसे के बारे में कोई सार्थक जवाब नहीं मिला।
दो हजार के नोट में 12 लाख रुपए
कापसहेड़ा के एसडीएम नितिन जिंदल ने बताया कि जब्त किए गए 25 लाख रुपए में से 12 लाख रुपए दो-दो हजार के नोट हैं जबकि 13 लाख रुपए पांच-पांच सौ रुपए के हैं। उन्होंने बताया कि उन्हें शक है कि इस मोटी रकम को चुनाव के दौरान खर्च करना था। इसकी सूचना उन्होंने आयकर विभाग को दे दिया है। विभाग मामले की जांच कर रही है।


Download Android App
Download iOS App



