लुटियन दिल्ली में विभिन्न मुद्दों को लेकर मेट्रों स्टेशनों के पास किये जा रहे प्रदर्शनों के मद्देनजर उद्योग भवन, लोक कल्याण मार्ग और केन्द्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशनों पर सोमवार को यात्रियों का प्रवेश और निकास बंद कर दिया गया। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने ट्वीट कर बताया, “दिल्ली पुलिस की सलाह के अनुरूप उद्योग भवन, लोक कल्याण मार्ग और केन्द्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशनों को बंद कर दिया गया है। उद्योग भवन और लोक कल्याण मार्ग स्टेशनों पर ट्रेनें नहीं रुक रही हैं।”

आपको बता दें कि दिल्ली कांग्रेस के सदस्य उन्नाव बलात्कार मामले को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं वहीं जेएनयू के छात्र छात्रावास शुल्क में वृद्धि के खिलाफ राष्ट्रपति भवन तक मार्च निकाल रहे हैं।


Download Android App
Download iOS App



