हरित मंथन हैकाथॉन: पर्यावरण संरक्षण की दिशा में युवाओं का नवाचारी प्रयास

Summary :

Environmental Conservation in Delhi : शहरी हरित क्षेत्रों के भविष्य की पुनर्कल्पना की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए डीडीए द्वारा डीयू के स्टार्टअप इकोसिस्टम, उद्यमोदय फाउंडेशन के सहयोग से नई दिल्ली में शुरु किया गया राष्ट्रीय स्तर का प्रथम हैकाथॉन ‘हरित मंथन 2026’ सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। एलजी सरदार तरनजीत सिंह संधू ने कार्यक्रम के दूसरे दिन उद्घाटन करते हुए शहरी विकास, पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर और पर्यावरण संरक्षण के भविष्य को आकार देने में युवाओं व नए दृष्टिकोणों की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया। डीडीए के वाइस चैयरमेन श्री एन. सरवण कुमार ने इस बात पर जोर दिया कि…

Environmental Conservation in Delhi : शहरी हरित क्षेत्रों के भविष्य की पुनर्कल्पना की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए डीडीए द्वारा डीयू के स्टार्टअप इकोसिस्टम, उद्यमोदय फाउंडेशन के सहयोग से नई दिल्ली में शुरु किया गया राष्ट्रीय स्तर का प्रथम हैकाथॉन ‘हरित मंथन 2026’ सफलतापूर्वक संपन्न हो गया।

एलजी सरदार तरनजीत सिंह संधू ने कार्यक्रम के दूसरे दिन उद्घाटन करते हुए शहरी विकास, पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर और पर्यावरण संरक्षण के भविष्य को आकार देने में युवाओं व नए दृष्टिकोणों की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया। डीडीए के वाइस चैयरमेन श्री एन. सरवण कुमार ने इस बात पर जोर दिया कि हरित मंथन को एक बार के प्रयास के रूप में नहीं, बल्कि डीडीए सिस्टम को नवाचार हेतु खोलने की व्यापक एवं सतत संस्थागत प्रतिबद्धता के हिस्से के रूप में परिकल्पित किया गया है। ताकि ऐसे समाधानों की पहचान की जा सके जिन्हें समय के साथ प्राधिकरण क इकोसिस्टम के अंदर परखा, परिष्कृत और विस्तारित किया जा सके।

दिल्ली के शहरो का विकास

हरित मंथन 2026 शहरी पारिस्थितिक चुनौतियों के समाधान हेतु डीडीए के दृष्टिकोण में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है जो युवाओं, प्रौद्योगिकी तथा संस्थागत सहयोग को केंद्र में रखता है। प्राधिकरण आने वाले वर्षों में इस पहल को और अधिक सुदृढ़ एवं विस्तारित करने के लिए प्रतिबद्ध है, ताकि एक हरित, सुदृढ़ एवं सतत दिल्ली के निर्माण में नवाचारी विचारों की एक सशक्त एवं आत्मनिर्भर श्रृंखला विकसित की जा सके।

Also Read – Delhi Traffic Police की ‘स्पेशल ड्राइव’, शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों पर गिरा गाज, 3 घंटे में 269 चालान

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।