पुरानी रंजिश या सिर्फ होली का विवाद? रोते बिलखते पिता ने बताई सच्चाई, CBI जांच की मांग

Father Statement on Uttam Nagar Murder Case

Father Statement on Uttam Nagar Murder Case: दिल्ली के उत्तम नगर में होली का रंग गिरने के बाद जिहादियों ने खून की होली खेल ली और 27 साल के तरुण की भीड़ ने हत्या कर दी जिसके बाद इलाके में भारी आक्रोश देखने को मिला। इसी बीच इस हत्याकांड में तरुण के पिता ने मामले की केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) जांच की मांग की है। परिवार का आरोप है कि स्थानीय पुलिस ने अब तक की गई गिरफ्तारियों का जानकारी नहीं बताई है और राष्ट्रीय राजधानी में हुई घटना की जांच करने में विफल रही है।

Father Statement on Uttam Nagar Murder Case: पिता का आया बयान

Father Statement on Uttam Nagar Murder Case
Father Statement on Uttam Nagar Murder Case (Source: Social Media)

मृतक के पिता ने कहा कि हम न्याय की मांग करते हैं। पुलिस ने कोई जांच नहीं की और न ही हमसे उसके बारे में पूछा। पुलिस बता रही है कि उन्होंने 5-6 लोगों को गिरफ्तार किया है लेकिन उन्होंने हमें यह नहीं दिखाया कि उन्होंने किसे गिरफ्तार किया है। हम सीबीआई जांच चाहते हैं जब कल पुलिस स्टेशन भी गए थे, लेकिन उन्होंने दरवाजे बंद कर दिए।

हम विरोध प्रदर्शन करने के लिए सड़कों पर उतरे, तो उन्होंने लाठीचार्ज किया। घटना की जानकारी बताते हुए कहा कि जैसे ही मेरा बेटा आया, 15-20 लोगों ने उस पर हमला किया और मौके पर ही उसकी हत्या कर दी। वे सभी यहां घूम रहे थे, लेकिन पुलिस ने किसी को गिरफ्तार नहीं किया।

Uttam Nagar Murder Case: उत्तम नगर में सुरक्षा बढ़ाई

Uttam Nagar Murder Case
Uttam Nagar Murder Case (Source: Social Media)

इस बीच, दिल्ली के उत्तम नगर इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है, क्योंकि इस सप्ताह की शुरुआत में होली समारोह के दौरान विभिन्न समुदायों के पड़ोसियों के बीच हुई झड़प में घायल हुए 25 वर्षीय एक युवक की मौत हो गई थी। मृतक की पहचान तरुण के रूप में हुई है, जो कथित तौर पर 4 मार्च को हुई झड़प के बाद इलाज करा रहा था। दिल्ली पुलिस के अनुसार, होली के उत्सव के दौरान इलाके में विवाद बढ़ गया, की तरुण घायल हो गया और बाद में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

Tarun Murder Case Delhi: चार लोगों को गिरफ्तार किया

पुलिस ने इस घटना के संबंध में चार लोगों को गिरफ्तार किया है और मामले की आगे की जांच जारी है। इस घटना के बाद, दिल्ली पुलिस ने कानून व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह के तनाव को रोकने के लिए इलाके में सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा कर दिया है। द्वारका जिले के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) कुशल पाल सिंह ने कहा कि इलाके में शांति सुनिश्चित करने के लिए पर्याप्त उपाय किए गए हैं। इलाके को जोन, सेक्टर और उप-सेक्टरों में विभाजित किया है। सुरक्षा के लिए मोटरसाइकिलें और वाहन लगातार गश्त कर रहे हैं।

ALSO READ: Uttam Nagar में जिहादियों को मिला करारा जवाब! 27 साल के तरुण की मौत से गुस्साई भीड़ ने फूकें वाहन, मृतक की मां ने खोली पुलिस की पोल; देखें Video

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

Related Posts

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।