पूर्वी दिल्ली: वेलकम इलाके में बारातियों के सिर इस कदर जश्न चढ़ा कि उन्होंने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। उनकी इस लापरवाही के कारण एक घर में मातम पसर गया। बारात के दौरान गोली व छर्रे लगने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। मृतक की पहचान भानू प्रताप सिंह (23) के तौर पर हुई है। जबकि शरीफ (24), शाहआलम (25) व एक अन्य युवक को अलग-अलग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर पुलिस ने हत्या व अन्य धाराओं में केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
इस मामले में चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की जा रही है। भानू प्रताप परिवार सहित सोनिया विहार के फेज नंबर तीन में रहता था। इसके परिवार में पिता धर्मपाल राठौर, मां अल्का, छोटी बहन दिव्या (15) व भाई अभय (7) व भानू की पत्नी पूजा है। भानू की पत्नी पूजा फिलहाल गर्भवती है।
भानू छज्जूपुर, 100 फुटा रोड, बाबरपुर स्थित स्पेयर पार्ट्स की दुकान पर मैकेनिक का काम करता था। गुरुवार शाम करीब 7 बजे वह दुकान पर एक बाइक का काम कर रहा था। वहां से एक बारात नांगलोई जा रही थी। उसी बारात में किसी अज्ञात ने अचानक गोलियां चला दी। बंदूक से निकले छर्रे व गोली भानू, शरीफ, शाहआलम व एक अन्य को लग गई।
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



