कर्नाटक कैडर के पूर्व आईपीएस अधिकारी अन्नामलाई कुप्पुसामी की राजनीति में एंट्री हो गई है। उन्होंने आज दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय पहुंचकर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव पी मुरलीधर राव और तमिलनाडु के बीजेपी अध्यक्ष एल मुरुगन भी मौजूद रहे।
कर्नाटक के ‘सिंघम’ कहे जाने वाले आईपीएस अधिकारी अन्नामलाई ने मई 2019 में अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। बीजेपी में शामिल होने से पहले उन्होंने कहा कि जो राष्ट्रवादी हैं वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से काफी प्रभावित हैं और यही कारण है कि मैं भारतीय जनता पार्टी जॉइन कर रहा हूँ।
बता दें कि बेंगलुरु साउथ के डीसीपी पद पर रहते हुए अन्नामलाई ने चिकमंगलूर, उडुपी और करकाल में काफी अच्छा काम किया था और उनकी छवि काफी अच्छी है। रिटायरमेंट के बाद से अन्नामलाई सामाजिक कार्यों में लगे हुए थे और करीबन 1 साल बाद राजनीति में उतर कर लोगों की सेवा करेंगे।


Download Android App
Download iOS App



