कोकिलाबेन के वायरल मैशअप वीडियो रसोड़े में कौन था? का जवाब लोगों ने अपने स्टाइल में दे दिया है

Summary :

सोशल मीडिया पर एक सवाल जो इस समय सभी के जहन के अंदर है कि मैं थी, तुम थी, कौन था? फिलहाल इस धुन में लोग पूरी तरह से खो चुकें हैं।

सोशल मीडिया पर एक सवाल जो इस समय सभी के जहन के अंदर है कि मैं थी, तुम थी, कौन था? फिलहाल इस धुन में लोग पूरी तरह से खो चुकें हैं। शायद हो सकता है कि आपने भी टीवी का पॉपुलर शो ‘साथ निभाना साथिया’ सीरियल नहीं देखा हो। मगर अब तो इसके तीन किरदार कोकिलाबेन, राशी और गोपी बहू सबसे ज्यादा ट्रेन्डिंग टॉपिक बन चुके हैं। 
वैसे इसकी वजह कुछ और नहीं बल्कि म्यूजिक प्रोड्यूसर यशराज मुखाटे हैं जिन्होंने कोकिलाबेन के डॉयलॉग ‘कुकर में से चने निकाल दिए और खाली कुकर गैस पर चढ़ा दिया’ को एक बेहतरीन रैप में बदल दिया है।  इसके बाद से ही सोशल मीडिया की जनता- मैं थी, तुम थी, कौन था?वो कौन था जिसने रसोई की गैस पर खाली कुकर चढ़ाया? जैसे सवालों के जवाब दे रही है वो भी बहुत हार्ड वाले स्टाइल में…
सबकी जुबां पर छाया
वायरल हो रही इस वीडियो को यशराज मुखाटे ने इंस्टाग्राम पर बीते 20 अगस्त को साझा किया था। इस वीडियो को देखने के बाद लोगों को उनकी क्रिएटिवी इतनी ज्यादा पसंद आई कि लोग इस वीडियो के मुरीद हो बैठे हैं। 

सोशल मीडिया की जनता ने दिया ऐसा रिएक्शन 

बताते चलें की इस शो में कोकिला बेन बनीं रूपल पटेल  ने अपने किरदार के डायलॉग्स पर बनाए गए मैशअप वी‌डिया के वायरल होने पर कहा है कि मुझे गर्व है कि कोकिलाबेन के किरदार में इतना कुछ है कि उस पर मीम्स बन रहे हैं। उनका कहना है उन्होंने कभी सोचा भी नहीं था कि मेरे संवाद रैप सॉन्ग में बदल सकते हैं।

Desk Team