छत्तीसगढ के दंतेवाड़ जिले के किरन्दुल थाने में पदस्थ एक आरक्षक ने आज फांसी का फंदा डालकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी लगते ही मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने देखा तो जवान अशोक पासवान फंदे पर लटक रह था। घटना की पुष्टी दन्तेवाड़ पुलिस अधीक्षक अभिषेक पल्लव ने की है।
पुलिस ने पंचनामा कर, मामला दर्ज कर जांच में ले लिया है। पुलिस ने बताया कि आरक्षक ने आत्महत्या का कारण नहीं पता चल सका। पुलिस सूत्रों के अनुसार आरक्षक अशोक पासवान किरन्दुल थाने में पदस्थ था, जो कि किरन्दुल थाना नया शिफ्ट हुआ है। जिसमें कुछ जवान पुराने थाना में ही रहते थे। दोपहर के समय एक पुलिस का जवान जब टिफिन लेने पुराने थाने गया तो आरक्षक अशोक पासवान रस्सी से लटक रहा था।


Download Android App
Download iOS App




