Scan QR to download app Download Android App Scan QR to download app Download iOS App

इजराइल दूतावास के बाहर विस्फोट, सीसीटीवी में दिखाई दिए दो संदिग्ध युवक

Summary :

दिल्ली में इजरायली दूतावास के पास मंगलवार शाम को धमाके की आवाज सुने जाने के बाद अफरातफरी फैल गई। दिल्ली (Delhi) पुलिस की स्पेशल टीमों के साथ कई अन्य एजेंसियां मामले की छानबीन में जुट गई हैं।अब इस मामले में सीसीटीवी कैमरे में दो संदिग्ध युवक दिखाई दिए हैं। सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी।सूत्रों ने बताया कि विस्फोट से कुछ देर पहले दो युवकों को घटनास्थल के करीब सड़क पर चलते हुए देखा जा सकता है। इजराइली दूतावास के CCTV में दिखे दो संदिग्ध दिल्ली में दूतावास के पास ब्लास्ट के बाद इजरायल सतर्क नागरिकों के लिए जारी…

दिल्ली में इजरायली दूतावास के पास मंगलवार शाम को धमाके की आवाज सुने जाने के बाद अफरातफरी फैल गई। दिल्ली (Delhi) पुलिस की स्पेशल टीमों के साथ कई अन्य एजेंसियां मामले की छानबीन में जुट गई हैं।अब इस मामले में सीसीटीवी कैमरे में दो संदिग्ध युवक दिखाई दिए हैं। सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी।सूत्रों ने बताया कि विस्फोट से कुछ देर पहले दो युवकों को घटनास्थल के करीब सड़क पर चलते हुए देखा जा सकता है।

  • इजराइली दूतावास के CCTV में दिखे दो संदिग्ध
  • दिल्ली में दूतावास के पास ब्लास्ट के बाद इजरायल सतर्क
  • नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी

पृथ्वीराज रोड पर कई सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली

आपको बता दें एक अधिकारी ने कहा कि इस घटना के बाद दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा कड़ी करते हुए राष्ट्रीय राजधानी में गश्त बढ़ा दी है।सुरक्षा एजेंसियों ने अब्दुल कलाम रोड और पृथ्वीराज रोड पर कई सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली हैं।घटनास्थल का दौरा करने वाले सुरक्षा अधिकारियों ने कहा कि चूंकि घटनास्थल पर विस्फोटक का कोई अवशेष नहीं मिला, इसलिए ‘‘रासायनिक विस्फोट’’ की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है।अधिकारियों ने बताया कि घटनास्थल से इजराइली राजदूत को ‘‘अभद्र’’ भाषा में संबोधित एक पत्र बरामद किया गया है। उन्होंने बताया कि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ है।

 फॉरेंसिक विभाग के दलों को घटनास्थल पर भेजा

अधिकारियों ने कहा कि फिंगर प्रिंट की पहचान के लिए पत्र को फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला भेजा गया है।एक पुलिस सूत्र ने कहा, ‘‘यह अंग्रेजी भाषा में लिखा गया एक पृष्ठ का पत्र है। इसके तार किसी ‘सर अल्लाह रेजिस्टेंस’ नामक संगठन से जुड़े होने की आशंका है। पत्र में यहूदी, फलस्तीन और गाजा जैसे शब्द लिखे गए हैं।’’अधिकारियों ने बताया कि पुलिस नियंत्रण कक्ष को शाम पांच बजकर 53 मिनट पर दूतावास के पीछे जिंदल हाउस की ओर एक ‘‘तेज आवाज’’ सुने जाने के बारे में सूचना देने वाली कॉल आयी थी जिसके बाद अपराध शाखा, बम निरोधक दस्ते, श्वान दल और फॉरेंसिक विभाग के दलों को घटनास्थल पर भेजा गया।

 इजराइली दूतावास के आसपास सुरक्षा बढ़ी

उन्होंने बताया कि करीब तीन घंटे तक इलाके में तलाश अभियान चलाया गया। राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) के एक दल ने भी घटनास्थल का मुआयना किया है।विस्फोट और पत्र बरामद होना दूतावास के समीप 2021 में हुए विस्फोट की याद दिलाता है जिसमें कुछ कारें क्षतिग्रस्त हुई थीं। एनआईए ने उस मामले की जांच की थी।सुरक्षा अधिकारियों ने कहा कि इजराइल और हमास के बीच युद्ध शुरू होने के बाद से इजराइली दूतावास के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गयी है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Desk Team

google-partner