मुंबई में जेट एयरवेज ने रविवार को 10 घरेलू उड़ानें रद्द कर दीं जिससे हवाईअड्डे पर जेट एयरवेज के सैकड़ों यात्री फंसे रहे। एयरलाइन सूत्रों ने यह जानकारी दी।
जेट एयरवेज ने कहा कि ‘‘संचालन संबंधी मुद्दों’’ के कारण छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा (सीएसएमआईए) से उड़ानें रद्द की गयीं। हालांकि एयरलाइन सूत्रों ने दावा किया कि ऐसा पायलटों की कमी के कारण हुआ।
एयरलाइन ने एक बयान में कहा, ‘‘संचालन से संबंधित कारणों के कारण जेट एयरवेज को अपनी कुछ घरेलू उड़ानें (18 नवंबर की) रद्द करनी पड़ीं।
प्रभावित विमानों के यात्रियों को एसएमएस के जरिये उनके विमान के बारे में सूचना दे दी गयी थी। नियामक नीति के अनुसार यात्रियों को दूसरे विमानों में बैठने की व्यवस्था की गयी है या उन्हें हर्जाना दिया गया है।’’


Download Android App
Download iOS App




