जम्मू कश्मीर में आतंकवादी ठिकाना ध्वस्त

Summary :

जम्मू कश्मीर के शोपियां जिले में सुरक्षा बलों ने रविवार को एक आतंकवादी ठिकाने को ध्वस्त किया। एक पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस और सेना

जम्मू कश्मीर के शोपियां जिले में सुरक्षा बलों ने रविवार को एक आतंकवादी ठिकाने को ध्वस्त किया।

एक पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस और सेना की 23 पारा की संयुक्त टीम ने शोपियां के यरवान वन्य क्षेत्र में एक ठिकाने को ध्वस्त किया।

उन्होंने बताया कि वहां से खाद्य सामग्री, सर्दियों से जुड़ी चीजों समेत भारी मात्रा में सामग्री जब्त की गयी है। प्रवक्ता के अनुसार पुलिस ने प्रासंगिक धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है और मामले की जांच चल रही है।

जम्मू-कश्मीर के शोपियां में मुठभेड़, 2 आतंकी ढेर

जम्मू कश्मीर के शोपियां जिले में रविवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए। पुलिस के एक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी।

army top terrorist hit list

उसने बताया कि दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले में, जैनापोरा के रेब्बान इलाके में सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने पर घेरा डाला और खोज अभियान चलाया।

 आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी की। सुरक्षा बलों की जवाबी कार्रवाई में दो आतंकवादी मारे गए।

Desk Team