आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने वरिष्ठ वकील राम जेठमलानी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए रविवार को कहा कि देश ने एक महान कानूनविद खो दिया है, उनके निधन से देश की अपूर्णीय क्षति हुई है। बता दें कि जेठमलानी का रविवार को निधन हो गया। वह 95 वर्ष के थे।
केजरीलवाल ने ट्वीटर पर अपने शोक संदेश में कहा, “प्रतिष्ठित वकील राम जेठमलानी जी के निधन का समाचार सुनकर बेहद दुखी हूं। उन्होंने आजाद भारत में आपराधिक कानूनों को नया रूप दिया, वह अपने आप में एक संस्था थे। उनके निधन से रिक्त हुआ स्थान कभी नहीं भरा जा सकेगा। कानून के इतिहास में उनका नाम स्वर्णाक्षरों में लिखा जायेगा।”



Download Android App
Download iOS App



