राजस्थान के पर्यटन मंत्री विश्वेंद्र सिंह ने कहा है कि राज्य सरकार पर्यटन एवं उससे जुड़ रोजगार को गति देने के लिए नयी पर्यटन नीति बनाने जा रही है। विश्वेंद्र सिंह आज मोतीसर गांव स्थित होटल आराम बाग में इंडियन हेरिटेज होटल्स एसोसिएशन की ओर से आयोजित दो दिवसीय 18वें वार्षिक सम्मेलन के समापन सत्र को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि हेरिटेज के क्षेत्र में राजस्थान का विश्व में विशेष पहचान है और राजस्थान का नाम यूनेस्को में भी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि सरकार पर्यटन को बढ़वा देने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है। सरकार के सहयोग से राजस्थान के पर्यटन को विश्व में बढ़वा भी मिला है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश की हेरिटेज संस्कृति न केवल देश में बल्कि विदेशों में भी लोकप्रिय है। यही कारण है कि सरकार राजस्थानी लोककला, राजस्थानी नृत्य एवं राजस्थानी संस्कृति को पर्यटन की दृष्टि से विस्तार देने की दिशा में काम कर रही है।
इसरो को चंद्रमा की सतह पर विक्रम लैंडर का पता चला, संपर्क साधने की कोशिश जारी
इसके लिए प्रदेश के चार जिलों का चयन किया गया है जिनमें जोधपुर, जैसलमेर, बीकानेर एवं बाड़मेर शामिल हैं। उन्होंने पूर्ववर्ती भाजपा सरकार को भी घेरते हुए कहा कि उसने अपने शासन में पर्यटन का खाका बिगाड़ दिया। जिसके कारण मूलभूत सुविधाएं एवं रोजगार उपलब्ध नहीं हो सके। वर्तमान कांग्रेस सरकार राजस्थान के हैरिटेज को देश विदेश के साथ स्थानीय स्तर पर भी बढ़वा देने का काम कर रही है।
गौरतलब है कि प्रदेश की हेरिटेज डेस्टिनेशन को मजबूती प्रदान करने के लिए इस सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें कई होटल मालिक शिरकत कर रहे हैं।


Download Android App
Download iOS App



